फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर बुजुर्ग से बाइक सवार ने सोने की चेन झपटी

Fri, 27 May 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
म‌हिला से चेन छीनी
विज्ञापन
सेक्टर-44 निवासी एक बुजुर्ग से बाइक सावार दो युवकों ने सोने की चेन झपट ली। बुजुर्ग की शिकायत पर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू करदी है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


सेक्टर-44 निवासी तारावती (74) के घर पर रेनोवेशन का काम चल रहा है। इस कारण वह इन दिनों अपने दूसरे घर में रह रही हैं। शाम को वह बहू के साथ अपने पुराने घर में चल रहे काम को देखने जा रही थीं। उनकी बहू घर में काम जांचने के लिए गई और वह बाहर ही खड़ी हो गई।

इसी दौरान मोटर साइकिल पर सवार 2 युवक वहां आए और उनके आसपास चक्कर लगाए। इसके बाद मौका देखते ही तारावती के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। उन्होंने इसकी सूचना बहू को दी और बाद में पुलिस कंट्रोल रूम पर। सूचना पाकर सेक्टर-34 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें