फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्शे पर जा रही महिला की चेन झपटी, बाइक सवार भागा

Sat, 19 Mar 2016 07:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
महिला की चेन झपटी - फोटो : demo
विज्ञापन
सेक्टर-22 में दिनदहाड़े रिक्शे पर लौट रही महिला के गले से सोने की चेन झपटकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सेक्टर-22 निवासी शशि सांगरी रिक्शे पर मार्केट से घर लौट रही थीं। पीड़िता के अनुसार दोपहर करीब 2.30 बजे जैसे ही सेक्टर-22 आर्य समाज मंदिर के पास रिक्शा पहुंचा। पीछे से दो मोटरसाइकिल सवार युवक उसकी सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया, लेकिन आरोपी भाग निकले थे। इसके बाद महिला ने 100 नंबर पर कॉल कर स्नैचिंग की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में नाकेबंदी कर दी, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका।

पीड़िता मोटरसाइकिल का नंबर नोट नहीं कर पाई थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि 16 फरवरी को भी दिनदहाड़े सेक्टर-41 निवासी रमा रानी दोपहर करीब एक बजे अपनी चार साल की पोती को छुट्टी के बाद स्कूल से लेकर पैदल घर लौट रही थीं। जब वह सेक्टर-37 पहुंची थीं, तभी मोटरसाइकिल सवार दो युवक उनकी गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए थे। इस मामले में भी अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें