फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने बुजुर्ग महिला से की चौंकाने वाली हरकत

Thu, 15 May 2014 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में एक बार फिर महिलाओं एवं बुजुर्गों को लूटने वाला महिलाओं का गिरोह सक्रिय हो गया है। ऐसी ही एक वारदात को बुधवार चार महिलाओं के गिरोह ने ऑटो में अंजाम देने की कोशिश की। परंतु उससे पहले ही वारदात का शिकार होने जा रही महिला को पता चल गया। महिला ने तुरंत शोर मचा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद महिलाएं ऑटो छोड़कर भाग गईं। लेकिन लोगों की मदद से तीन महिलाओं को काबू कर लिया गया। एक महिला भागने में कामयाब रही। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

फेज-11 निवासी कुलदीप कौर ने बताया कि वह पति के साथ गांव बटाला गई थी।बुधवार को करीब 1:15 बजे वह फेज-6 के बस स्टॉप पर उतरी। फिर उन्होंने घर जाने के लिए ऑटो लिया। ऑटो में पहले से ही चार महिलाएं सवार थीं। उन्होंने बताया कि महिलाओं ने उन्हें और उसके पति को बीच में बैठने के लिए कहा।
विज्ञापन


जब ऑटो फेज-1 स्थित फ्रैंको होटल के पास पहुंचने वाला था, तो एक महिला ने कहा कि उसे उल्टी आ रही है। उसकी साथी महिलाएं उसे पकड़ कर उल्टी कराने लगीं। इसी बीच वह उन महिलाओं के बीच में घिर गई। इसी बीच एक महिला ने उसके गले से सोने की 2 तोले की चेन काट ली।

कुलदीप कौर ने बताया कि उन्हें इस बात का पता तब चला जब उनकी चेन कटने के बाद उनके सूट पर ही गिर गई। फिर उन्होंने शोर मचाया तो चारों महिलाओं ने ऑटो छोड़ भागने की कोशिश की। परंतु लोगों के सहयोग से महिलाओं को पकड़ लिया। एक महिला चकमा देकर भाग गई।

थाना फेज-1 के एसएचओ राजीव कुमार ने बताया कि पकड़ी मई महिलाओं की पहचान  शांति, मीना, वनीता के रूप में हुई है। जो मूल रूप से नई दिल्ली के स्लम में रहती हैं। उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चौथी को भी जल्दी ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें