फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियानाः घर में मृत मिली थी महिला, हुआ चौंकाने वाला खुलासा, पति की तलाश में पुलिस

Thu, 10 Jan 2019 09:31 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

लुधियाना के मुंडियां कलां इलाके में घर में मृत मिली मधुबाला को उसके पति ने मारपीट कर ही मौत के घाट उतारा था। आरोपी ने उसे दहेज की मांग को लेकर मारपीट की थी। आरोपी ने मौत को स्वाभाविक करार देने की कोशिश की। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने एक बार तो 174 की कार्रवाई कर दी।  बाद में परिजनों ने पूछताछ की तो सारी बात पता चली। इस पर उन्होंने थाना जमालपुर की पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन


पुलिस ने उत्तरप्रदेश के जिला बलिया के गांव जैदोपुर निवासी मधुबाला के पिता मोहन प्रसाद गुप्ता की शिकायत पर उसके पति ओमप्रकाश गुप्ता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई सुखदेव राज ने बताया कि मधुबाला की शादी वर्ष 2009 में आरोपी ओमप्रकाश के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बीतने के बाद उसने दहेज की मांग को लेकर मधुबाला को तंग करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
 पंचायती राजीनामा के बाद मधुबाला को दोबारा ससुराल भेज दिया गया। इसके बाद आरोपी मारपीट करने से बाज नहीं आया। वर्ष 2015 में गांव की अदालत में उन्होंने केस दायर कर दिया था। बाद में फिर से दोनों पक्षों का समझौता हो गया और मधुबाला ने केस वापस ले लिया। आरोपी गुरुग्राम में रहता था। उसने मुंडियां कलां इलाके में घर लिया और यहां रहने के लिए आ गया। 

मधुबाला सात महीने की गर्भवती थी। मुंडियां कलां इलाके में आरोपी ओमप्रकाश के काफी रिश्तेदार रहते थे। उसका चचेरा भाई उसे मधु के साथ मारपीट करने के लिए उकसाता था।  26 दिसंबर की रात ओम प्रकाश ने मधुबाला की हत्या कर दी और ससुराल वालों को फोन कर बताया कि उसकी मौत हो गई है। वह लुधियाना आ जाएं। 

परिजनों के आने के बाद आरोपी ने उन्हें झांसे में ले लिया कि उसकी स्वाभाविक मौत हुई है। उस समय तो पुलिस ने कार्रवाई 174 की कर दी। परिजनों की ओर से अब बयान देने के बाद आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। जांच अधिकारी एएसआई सुखदेव राज ने बताया कि जब पुलिस को शव निर्वस्त्र हालत में मिला था शरीर पर चोट के तो निशान जरूर थे, जिस दिन मधुबाला की मौत हुई, उस दिन उसके साथ मारपीट हुई या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें