हेरोइन की बड़ी खेप विदेशों में बैठे तस्कर किंदरबीर सिंह उर्फ सन्नी दयाल निवासी अमेरिका, गुरजंट सिंह उर्फ भोलू निवासी अमेरिका, राजेश कुमार उर्फ सोनू अमेरिका, सतानम सिंह उर्फ सत्ता व गुरलाल सिंह निवासी दुबई, तनवीर बेदी निवासी समाध रोड विक्टोरिया ऑस्ट्रेलिया, रणदीप सिंह उर्फ रोमी निवासी आस्ट्रेलिया, विनोद कुमार उर्फ फ्रांस, नवप्रीत सिंह उर्फ तुर्कीये के जरिए भेजते है।
इनकी मदद से भारत में बैठे हवाला ऑपरेटर अक्षय छाबड़ा निवासी लुधियाना, विनय अग्रवाल केंद्रीय, नवीन भाटिया निवासी मेडिकल एक्क्लेव, लवजीत सिंह निवासी धुन ढाई वाला तरनतारन, मनजीत सिंह निवासी गांव पत्ती सलीक की धुन ढाई वाला तरनतारन के जरिये भारत में हेरोइन सप्लाई व हवाला का नेटवर्क चला रहे हैं। सूचना है कि हेरोइन की खेप का एक बड़ा हिस्सा पंजाब में ही खप जाता है और कुछ हिस्सा दिल्ली व अन्य शहरों में सप्लाई किया जाता है।
ऐसे होता है भारत के खिलाफ पैसे का आरोप
एफआईआर में साफ है कि हेरोइन की आय का एक हिस्सा पाकिस्तानी एजेंसियों द्वारा पंजाब और अन्य स्थानों में स्लीपर सेल को वित्त पोषित करने के लिए उपयोग किया जा रहा है। इस पैसे का इस्तेमाल पाकिस्तानी जासूसी एजेंसियों द्वारा भारत विरोधी अभियानों के लिए भी किया जा रहा है।
ऐसे मामला आया पकड़ में
हाल ही में तरनतारन और अमृतसर पुलिस ने दो ड्रग तस्करी और हवाला मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था जिसमें लगभग 2 करोड़ की ड्रग मनी बरामद की गई थी। मामलों की जांच के दौरान, पाया गया कि ड्रग का पैसा हवाला नेटवर्क के माध्यम से पाकिस्तान और अफगानिस्तान भेजा जा रहा था, जिसमें कुछ आयात और निर्यात व्यापारी शामिल थे।