फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में लूटी गई दो कारें, युवक को गोली मार छीन ले गए आई20

Mon, 27 Jun 2016 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
बंदूक के दम पर की पिटाई
विज्ञापन
हरियाणा में आज कुछ घंटों के अंतराल पर दो कारें लूट ली गईं। सोनीपत में युवक को गोली मारकर आई20 कार छीनी गईं। घायल युवक की पहचान गुड़गांव निवासी दीपांशु के रूप में हुई है। वह अपने मामा के यहां सोनीपत आया हुआ था। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस को दी शिकायत में दीपांशु ने बताया कि वह आज सवेरे किसी काम से गाड़ी लेकर निकला था।
विज्ञापन


रास्ते में तीन नकाबपोशों ने उसे ओवरटेक करके रोका। जैसे ही वह गाड़ी से उतरा, उनमें से एक ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। वहीं, बाकी युवक गाड़ी में बैठ गए। उन्होंने गाड़ी स्टार्ट की और तीसरा युवक उसे गोली मारकर धक्का देकर गाड़ी में बैठ गया। उसके बाद तीनों फरार हो गए। वारदात फुव्वारा चौक पर अंजाम दी गई। गंभीर घायल युवक को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया।

वहीं, दूसरी ओर झज्जर के बेरी में इनोवा कार लूटने का मामला सामने आया है। आरोपी युवकों ने गांव जहाजगढ़ के पास ड्राइवर को उतारा और गाड़ी लेकर भाग गए। पुसिल को दी शिकायत में ड्राइवर ने बताया कि युवकों ने गुड़गांव से हरिद्वार जाने के लिए गाड़ी ली थी, लेकिन गांव के पास उन्होंने जबरन उसे गाड़ी से उतार दिया।
विज्ञापन


उसके बाद युवकों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है की इनोवा कार मे जीपीआरएस सिस्टम लगा हुआ है, जो कार की लोकशन आस पास के गांव में बता रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें