स्मार्ट सिटी के कैमरे चालान तक रह गए सीमित
चंडीगढ़ में हर लाइट प्वाइंट और चौराहे पर लगभग 2000 एचडी कैमरे लगे हुए हैं। लेकिन यह कैमरे भी चालान काटने तक ही सीमित रह गए हैं। जबकि दावा किया गया था कि इन कैमरों से क्राइम पर लगाम लगाई जाएगी। लेकिन चोर ने इन सारे दावों की पोल खोलकर रख दी है।
बॉकस
कब-कब आए वाहन मालिक को चालान
- 23 जनवरी को सेक्टर 1617 लाइट प्वाइंट से मटका चौक की तरफ जाते हुए लाल बत्ती तोड़ी।
- 26 जनवरी का पीजीआई चौक से पेक लाइट प्वाइंट की तरफ जाते हुए लाल बत्ती तोड़ी।
- 27 जनवरी को सेक्टर 25/38 से सेक्टर 25 चौक पर लाल बत्ती तोड़ी।
- 30 जनवरी को सेक्टर 2538 से सेक्टर 25 चौक की तरफ लाल बत्ती तोड़ी।
- 1 और 2 परवरी को बापूधाम लाइट प्वाइंट से शास्त्री नगर लाइट प्वाइंट रोड़ पर लाल बत्ती तोड़ी।
- 5 फरवरी को हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट पर जेब्रा क्रॉसिंग की। जिसका पुलिस ने ऑनलाइन चालान वाहन मालिक को भेजा है।
पांच महीने में 62 कारें चोरी, 2 को ही ढूंढ पाई पुलिस
साल 2024 में 515 बाइक, 331 एक्टिरा, 15 बुलेट, 47 रिक्शा, 45 साइकिल, 115 कारें, 9 ट्रक समेत एक हजार 50 से अधिक वाहन चोरी हो चुके हैं। चंडीगढ़ से 5 महीनों में 62 कारें चोरी हुई, लेकिन पुलिस सिर्फ दो ही कारों को ढूंढ पाई। नए कानून लागू होने के 1 जुलाई 2024 से 31 दिसंबर तक चंडीगढ़ से 787 वाहन चोरी हुए। जिसमें दो पहिया 689 वाहन चोरी हुए। पुलिस 88 वाहनों को ही बरामद कर पाई।
साल वाहन
2022 872
2023 1160
2024 1058
2025 अभी तक 70