शरारती तत्वों ने सेक्टर-11 में शनिवार देर रात घर के बाहर खड़ी बोलेरो के सभी शीशे तोड़ दिए। यह बोलेरो भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता के दामाद की है।
यही गाड़ी दो दिन पहले चोरी हो गई थी, लेकिन 24 घंटे बाद ही रिकवर हो गई। चोर इसे रायपुररानी क्षेत्र के एक गांव में छोड़कर चले गए थे। बोलेरो मालिक ने शीशे तोड़ने की सेक्टर-5 थाने में शिकायत दे दी हैै।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव के दामाद सुरेंद्र यादव सेक्टर-11 मेें रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी गाड़ी घर के बाहर खड़ी थी।
देर रात कोई शीशे तोड़ गया। इससे पहले 14 फरवरी को यही गाड़ी सेक्टर-11 से चोरी हो गई थी, लेकिन बाद में गांव भावली के पास मिल गई। यादव ने किसी से कोई रंजिश होने से इनकार किया है।