फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चालक की करतूत पढ़कर चौंक जाएंगे आप

Sun, 07 Sep 2014 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कार चालक ने शनिवार शाम सेंट्रा मॉल से लेकर ट्रिब्यून चौक तक ट्रैफिक कांस्टेबल को बोनट पर घूमा डाला। कार चालक को रोकने के लिए मोटरसाइकिल सवार युवक और रिकवरी वैन ने पीछा भी किया।
विज्ञापन


ट्रिब्यून चौक पर जाकर पुलिस ने कार चालक को दबोच लिया और कांस्टेबल को बोनट से उतारा। पुलिस ने ट्रैफिक कांस्टेबल संदीप का सेक्टर 16 में मेडिकल करवाया। कांस्टेबल ने बताया कि गाड़ी चालक ने उसे करीब 200 मीटर तक बोनट पर घुमाया है।

आरोपी युवक की कार के शीशों पर जाली लगी हुई थी कांस्टेबल संदीप की शिकायत पर इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने सरहिंद निवासी तनविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जबकि उसके दो साथी गाड़ी से उतरकर फरार हो गए।
विज्ञापन

कागज दिखाने को कहा था कांस्टेबल ने

घटना शनिवार साढ़े छह बजे की है। ट्रैफिक कांस्टेबल कुलदीप और कांस्टेबल संदीप की ड्यूटी सेंट्रा मॉल के पास लगी हुई थी। एलांते मॉल से शापिंग करके आ रहे युवक की गाड़ी नं पीबी 11 एएल 4201 केशीशे पर जाली लगी देख कांस्टेबल ने उसे रुकने का इशारा किया। गाड़ी चालक सरहिंद निवासी तनविंदर सिंह ने गाड़ी रोकी और बाहर आया।

हेड कांस्टेबल ने तनविंदर को कागजात चेक करवाने के लिए कहा। तनविंदर सिंह कागजात लेने के लिए गाड़ी के अंदर बैठ गया और गाड़ी स्टार्ट करने लगा। हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने हेड कांस्टेबल को टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही हेड कांस्टेबल साइड में गिरा और कांस्टेबल ने गाड़ी के बोनट पर लटकर वाइपर को पकड़ लिया। गाड़ी रोकने के लिए कांस्टेबल संदीप पर हाथ मारे।

रिकवरी वैन और पुलिस ने पीछा करके दबोचा

गाड़ी के बोनट पर कांस्टेबल को लटका देख एक मोटरसाइकिल सवार युवक मोहित ने चालक को रुकने का इशारा किया। इतने में हेड कांस्टेबल ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

मैसेज फ्लैश होते ही रिकवरी वैन ट्रिब्यून चौक की तरफ भाग रही गाड़ी का पीछा किया और 200 मीटर जाकर कार चालक तनविंदर सिंह को दबोच लिया।

कांस्टेबल संदीप ने बताया कि गाड़ी चालक ने काफी स्पीड कर ली थी। ट्रिब्यून चौक पर काफी वाहन होने के कारण पुलिस ने चालक को पकड़कर कांस्टेबल की जान बचाई।

मैं मोटरसाइकिल से ट्रिब्यून की तरफ जा रहा था। तभी देखा कि कांस्टेबल गाड़ी का वाइपर पकड़कर बोनट पर लटका हुआ था। कांस्टेबल बचाओ-बचाओ चिल्ला रहा था। उसने चालक को गाड़ी रोकने के लिए कहा तो चालक ने उसे साइड मारने की कोशिश भी की। ट्रिब्यून चौक के पास जाकर पुलिस की मदद से चालक को दबोच लिया गया।
मोहित कुमार, चश्मदीद
विज्ञापन

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

- 9 अगस्त को मंडेला लाइट प्वाइंट पर एक कार चालक ने इंस्पेक्टर सतपाल  से हाथापाई की थी। पुलिस ने पंचकूला के दो युवकों पर मामला दर्ज किया था।

- दस अगस्त को मटका चौक के पास एक कार चालक ने कांस्टेबल दविंदर को बोनट पर आधा किलोमीटर तक घुमाया था। बाद में पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार किया था।

- जुलाई में सेक्टर-22 के नाके पर दो युवकों ने पुलिस वालों से हाथापाई की थी। 16 मई को सेक्टर-34 की पार्किंग में कांस्टेबल धर्मेंद्र को जालंधर निवासी कमलदीप माही ने पूछताछ करने पर पीट दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें