फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत पुलिसवाले ने छात्रों पर चढ़ा दी कार

Mon, 11 Aug 2014 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन में सोमवार को शराब के नशे में धुत एक पुलिसकर्मी ने पांच छात्रों पर कार चढ़ा दी। सभी छात्र 15 अगस्त के लिए होने वाली परेड की रिहर्सल के बाद पानी पीने जा रहे थे।
विज्ञापन


हादसे के वक्त वहां से गुजर रही एक महिला को भी चोट आई है। आरोपी पुलिसकर्मी सुरिंदर सिंह पुलिस लाइन में बिगुलर के तौर पर तैनात है।

मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि

हादसे के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल कराया जिसमें आरोपी के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने सुरिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्कूल घंटाघर के छात्र पुलिस लाइन ग्राउंड में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की रिहर्सल करने पहुंचे थे। रिहर्सल के बाद वे पानी पीने जा रहे थे। इसी बीच एक तेज रफ्तार मारुति कार ने इन छात्रों को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

ये बच्‍चे हुए घायल, डीएसपी पहुंचे अस्पताल

इससे पांच बच्चे अमृतपाल, राहुल, पीटर, राजन, जीवन कुमार घायल हो गए। कार चालक ने वहां से गुजर रही एक महिला बीना रानी को भी टक्कर मार दी।

सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद एडीसी (ज) हरमिंदर सिंह, एसडीएम आनंद सागर मित्तल, डीएसपी सतीश कुमार ने अस्पताल पहुंच कर घायलों का हालचाल जाना।

पुलिस अस्पताल के एसएमओ डॉ. लखबीर सिंह ने बताया कि मेडिकल में आरोपी सुरिंदर सिंह के शराब पीने की पुष्टि हुई है। घायलों को गंभीर चोट नहीं आई। वे खतरे से बाहर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें