इस सनसनीखेज मामले का खुलासा 21 अप्रैल को पंजाब के लुधियाना में हुआ। यहां मां की बीमारी का बहाना बनाकर घर में बुलाई छोटी बहन से एक माह तक रेप करवाया गया। सगी बुआ की बेटी ने इस कृत्य को अंजाम दिलाया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसकी सहेली, बुआ की बेटी, उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता ने बताया कि 16 मार्च को उसकी बुआ की बेटी ने अपने पति, उसकी सहेली और एक अन्य युवक के साथ मिलकर उसे अगवा कर लिया। बहन ने उसे युवक के साथ संबंध बनाने के लिए कहा। मना करने पर उन्होंने पीड़िता की जबरदस्ती मंदिर में शादी करवा दी।
युवक ने इसके बाद उसे नशीला पदार्थ खिलाकर दुराचार किया। एक माह तक उसे बंधक बनाकर रखा गया।
दोस्तों से मिलकर बहन से गैंगरेप
ये दिल दहलाने वाली वारदात 06 मई को पंजाब के मानसा में सामने आई। यहां के गांव जोगा में एक भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी ही बहन के साथ सामूहिक दुराचार किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया, लेकिन सारे आरोपी फरार हैं। इस मामले की पुलिस ने विशेष जांच भी बैठाई है।
हरियाणा के गांव सिंहपुरा में विवाहित लड़की कुछ दिन पहले अपनी मां के पास मानसा में आई थी। एक मई को वह वह अपनी मां के साथ पहले पिता के पास गांव जोगा चली गई। वहां रात के समय उसके भाई उर्फ काला व उसके दो दोस्तों ने अपनी बहन से सामूहिक दुराचार किया। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है।
2 साल से लूट रहा था बेटी की आबरू
वारदात का खुलासा 10 मई को हरियाणा के करनाल जिले के लाडवां क्षेत्र में हुआ। यहां युवती ने अपने पिता पर दो साल से रेप करने का आरोप लगाकर सनसनी मचा दी। लाडवा थाना पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए युवती का मेडिकल कराया। इसमें दुराचार की पुष्टि भी हुई है।
पुलिस को दी अपनी शिकायत में युवती ने आरोप लगाया कि उसका पिता उसके भाई को जान से मारने की धमकी देकर व डरा-धमकाकर पिछले लगभग दो वर्षों से दुराचार करता आ रहा है।
उसकी मां व सौतेले पिता की किसी बात पर अनबन हुई और लड़ाई झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ी कि यह भेद खुलकर सामने आ गया। इस पर पीड़िता की मां ने लड़की को लेकर लाडवा थाने पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
चाचा, दादा और बाप, तीनों ने किया पाप
वारदात 21 मई को पंजाब के गुरदासपुर में सामने आया। थाना भैणी मिआं खां क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग युवती ने अपने सौतेले पिता, सौतेले दो चाचा व दादा पर दुराचार का आरोप लगाया। मामले में युवती की सौतेली दादी पर भी शह देने का आरोप लगा। 14 साल की पीड़िता का कहना है कि उसकी मां ने 17 दिसंबर 2012 दूसरी शादी कर ली।
शादी के बाद वह अपनी मां और तीन बच्चों के साथ सौतेले पिता के घर रहने लगी। उसका सौतेला पिता, पिता के दो भाई, सौतेले दादा तथा दादी ने साथ मिल कर पिछले लगभग एक साल से उसके साथ दुराचार करते रहे। इसी बीच उसके सौतेला पिता, सौतेले चाचा, सौतेले दादा को उससे दुराचार करने के लिए उसकी सौतेली दादी प्रेरित करती थी।
दोस्त को माना 'पति', खुद को विधवा
वारदात का खुलासा 9 जून को पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में हुआ। एक विवाहिता ने पति के दोस्त से शारीरिक संबंध बना लिए।
पति दीवार बनता दिखा तो विवाहिता ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर दी। गौर हो कि विवाहिता का पति कुलदीप सिंह जनवरी 2013 से लापता था। कुलदीप सिंह के पिता बंत सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि कुलदीप सिंह गांव के ही हरजिंदर सिंह उर्फ गोगी के पास नौकरी करता था।
हरजिंदर सिंह का उनके घर आना जाना हो गया। इस दौरान हरजिंदर सिंह और उसकी बहू के संबंध बन गए थे। एक जनवरी 2013 को अचानक उसका बेटा कुलदीप घर से लापता हो गया।
पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूलते हुए कहा कि तीन जनवरी 2013 को उन्होंने कुलदीप सिंह को शराब पिला कर कार में गांव महदूदां समीप भाखड़ा मेन लाइन में धक्का दे दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके उनका रिमांड हासिल कर लिया है।
सगी बहन से दोहराता था ब्लू फिल्म के सीन
वारदात 25 जून को पंजाब के फरीदकोट जिले में सामने आई। यहां सगी नाबालिग बहन को ब्लू फिल्म दिखाकर एक साल से आबरू लूट रहा था नाबालिग भाई। नाबालिग बहन की उम्र 16 साल और भाई की उम्र 19 साल है। बहन के सब्र का बांध टूटा तो उसने चिल्ड्रन हेल्प लाइन फरीदकोट की इंचार्ज भिंदरपाल कौर को टेलीफोन कर आपबीती सुनाई।
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका भाई उसे कंप्यूटर और मोबाइल पर ब्लू फिल्में दिखाता था। बाद में उसे उसी तरह करने को कहता था। उसने उसके साथ एक साल में छह बार दुराचार किया। उसने परिजनों को भी सारी बात बताई लेकिन बदनामी के कारण घर वालों ने कुछ नहीं किया।
तफ्तीश के बाद भिंदरपाल कौर ने थाना घल्लखुर्द पुलिस को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कही। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
2 बेटियों संग 6 माह से रेप कर रहा था बाप
ये वारदात एक जुलाई को हरियाणा के यमुनानगर में सामने आई। यहां एक बाप 6 महीने से अपनी 12 और 15 वर्षीय दो बेटियों की इज्जत लूट रहा था। मामले का पता जब उसकी पत्नी को चला तो उसने इसकी सूचना पुलिस को दी।
थाना फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में जोगिंद्र नगर निवासी महिला ने बताया कि वह दिसंबर 2013 से बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती थी। इस दौरान घर पर 12 और 15 वर्षीय दो बेटियां रहती थी। कुछ दिन पहले जब अस्पताल से छुट्टी मिली और वह घर पहुंची तो बेटियों ने बताया कि पिता ने उनके साथ दुराचार किया है।
पुलिस ने दोनों लड़कियों के मेडिकल में दुराचार की पुष्टि होने पर उनके आरोपी बाप के खिलाफ दुराचार सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
बेटी से मिलने ससुराल जाता, रेप कर आता
ये सनसनीखेज वारदात सामने आई 17 अक्तूबर को पंजाब के मानसा जिले में। यहां एक बाप अक्सर पास के गांव में रहने वाली अपनी विवाहित बेटी के ससुराल में जाता था। वहां पर जाकर वह पहले तो बेटी के साथ दुराचार करता और उसे जान से मारने की धमकी देता था।
बाप की करतूत से तंग आकर विवाहिता ने अपने पति को सारी जानकारी दी और पुलिस के सामने आरोपी की करतूत का खुलासा उसके दामाद ने किया। मामला खुला तो आरोपी बाप के खिलाफ अपनी विवाहिता बेटी से रेप के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
संतान की चाहत में भाई को सौंप दी पत्नी
वारदात सामने आई 30 अक्तूबर को पंजाब के पटियाला में। यहां संतान न होने पर एक व्यक्ति ने अपनी दूसरी पत्नी को चचेरे भाई से संबंध बनाने पर मजबूर कर दिया। लगातार कई दिनों तक यह सिलसिला चलता रहा लेकिन विवाहिता को संतान नहीं हुई।
इसी दौरान वह मायके गई और अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। तुरंत ही घटना की शिकायत पुलिस को दी। जांच के बाद पातड़ां थाना पुलिस ने मई 2013 में तीनों आरोपियों अमरीक सिंह, उसकी पहली पत्नी मनजीत कौर व जिऊना सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।
पातड़ां के हामझेड़ी के रहने वाले अमरीक सिंह और उसकी पत्नी मनजीत कौर की कोई संतान नहीं थी। मनजीत कौर की सहमति से अमरीक सिंह ने गांव बलद कलां निवासी महिला से शादी कर ली लेकिन उसे संतान नहीं हुई।
इस पर अमरीक सिंह व उसकी पहली पत्नी मनजीत कौर ने अमरीक के चचेरे भाई जिऊना सिंह को घर बुलाया और चरनजीत कौर की मर्जी के बगैर जबरन उसके जिऊना सिंह से संबंध बनवाए। जांच के बाद पातड़ां थाना पुलिस ने मई 2013 में तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।
मामी से नाजायज संबंध में मिली खौफनाक सजा
वारदात का खुलासा पंजाब के गुरदासपुर में 16 दिसंबर को हुआ। यहां एक व्यक्ति ने अपने भांजे की इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि उसे भांजे के अपनी मामी से अवैध संबंध होने का शक था। मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने सात माह से लापता शक्ति सिंह का शव तिबड़ी कैंट क्षेत्र स्थित गड्ढे से बरामद किया।
दरअसल तिबड़ी कैंट क्षेत्र में तैनात सैनिक ने ही भिवानी (हरियाणा) निवासी शक्ति सिंह की हत्या की थी। पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी सैनिक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक यह हत्या रिश्ते में मामी के साथ अवैध संबंधों को लेकर की गई। मामले के आरोपी सैनिक की पत्नी ही मृतक की मामी है, जो मामले का खुलासा होने के बाद से फरार है।