फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय लग्जरी कार चोर गिरोह का पर्दाफाश

Sat, 25 Oct 2014 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला पुलिस ने पंजाब, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र समेत विभिन्न जगहों से 50 से अधिक गाड़ियां चोरी कर इनके जाली दस्तावेज तैयार करके आगे भोले-भाले लोगों को बेचने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन


गिरोह के चार सदस्यों को काबू करके पुलिस ने इनके पास से करीब 38 लाख की कीमत की चार बोलेरो और एक स्विफ्ट कार भी बरामद की है।

शनिवार को पुलिस लाइन में एसएसपी हरदियाल सिंह मान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में फिरोज निवासी रावला जिला श्रीगंगानगर, सुनील कुमार निवासी डाबर जिला पाली, ओम प्रकाश निवासी पाली और कमलेश निवासी दौसा शामिल हैं।

एसएसपी ने बताया कि सीआईए स्टाफ की पुलिस पार्टी बडूंगर चौक के पास राजिंदरा अस्पताल में चेकिंग के संबंध में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस पार्टी को इस गिरोह के बारे में एक सूचना मिली।
विज्ञापन


जिसके आधार पर गिरोह के सदस्यों फिरोज, सुनील कुमार, ओम प्रकाश और कमलेश को छोटी बारादरी एलआईसी दफ्तर के पास से गिरफ्तार किया गया। उस समय गिरोह के पकड़े सदस्य छोटी बारादरी की कार पार्किंग में चोरी का गाड़ियां बेचने की ताक में थे। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में थाना सिविल लाइन में केस दर्ज कर लिया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि गिरोह का सरगना फिरोज है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर पंजाब समेत विभिन्न राज्यों से कारें चोरी करके उनके जाली दस्तावेज तैयार करके इंजन और चेसिस नंबर पंच करके जाली नंबर प्लेट लगाकर आम लोगों को बेचने का काम करते थे।

यह गिरोह बाहरी राज्यों से कारें चोरी करके पंजाब में बेचता था और पंजाब से चोरी की गाड़ियों को अन्य राज्यों में बेचता था। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा समेत अन्य विभिन्न जगहों पर वाहन चोरी के करीब 25 केस दर्ज हैं। इस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश जारी है। जिन्हें जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें