थाने में बीवी के साथ मारपीट करने के आरोपी पति को सेक्टर-14 थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
कोर्ट से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। दहेज प्रताड़ना के मामले की जांच के दौरान शुक्रवार को सेक्टर-14 थाने में हंगामा हुआ था।
सेक्टर-12ए निवासी महिला ने चंडीगढ़ सेक्टर-47 निवासी ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। इसी मामले में जांच के दौरान शुक्रवार को शिकायतकर्ता महिला के पति मनीष बंसल ने उसके साथ मारपीट की थी।
इसके बाद पुलिस ने थाने में दहेज प्रताड़ना के साथ मारपीट का मामला दर्ज किया था।