फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में बारातियों से भरी बस पलटी, 1 की मौत, 10 घायल

Sun, 10 Apr 2016 02:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
प्राइवेट बस के खाई में गिरने से 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब के अमृतसर में आज दोपहर बारातियों से भरी बस पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई, जबकि 10 गंभीर घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


वहीं, प‌ुलिस ने शव को जांच में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, आज दोपहर पठानकोट-अमृतसर बाईपास के पास अमृतसर आ रही एक बस पलट गई। बस बारातियों से भरी थी। हादसे में बलवंत नामक व्यक्ति की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। राहगीरों ने तुरंत लोगों को बस से बाहर निकाला और अस्पताल बचाया। फिलहाल सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें