फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के बाहर पति ने खुद को लगाई आग, वजह चौंकाने वाली

Sun, 17 Jul 2016 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर(पंजाब)
विज्ञापन
खुद को आग लगाई - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
पंजाब के नवांशहर में शुक्रवार को एक नौजवान ने मिट्टी का तेल झिड़क कर आग लगा ली। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने युवक कोकपड़ों में लपेट आग बुझाई और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


नवांशहर के बाल्मीकि मोहल्ला निवासी एक महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया था कि उसका पति लुधियाना निवासी मंगा उसे परेशान करता है। आरोप है कि पति मंगा उससे मारपीट करता है और आत्महत्या करने की भी धमकी देता रहता है।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 10 वर्ष पहले हुई थी। अब उसका पति नशा करने लगा है। नशा करने से रोकने पर गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगता है। उसके मायके वालों ने भी कई बार पति को समझाया। इसके बाद भी उस पर कोई असर नहीं हुआ। 
विज्ञापन


इसके बाद उसने पुलिस को पति के खिलाफ शिकायत दी। इस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और वीरवार को मंगा को थाने बुला उसके बयान दर्ज किए। शुक्रवार को मंगा दोबारा थाने आ गया और थाने के बाहर मिट्टी का तेल डालने के बाद खुद को आग लगा ली। इससे वहां हड़कंप मच गया। थाने के आसपास मौजूद लोगों ने मंगा पर कपड़े आदि डालकर उसकी आग बुझाई और सिविल अस्पताल ले गए। 

मामले में वुमन सेल इंचार्ज इंस्पेक्टर गुरमीत कौर ने कहा कि जिस समय घटना हुई, उस समय वे  कोर्ट में पेशी के लिए गई थीं। उन्होंने कहा कि वीरवार को मंगा को थाने बुलाकर बयान दर्ज किए गए थे। शुक्रवार को वह बगैर बुलाए ही पहुंचा था और थाने के बाहर आग लगा ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें