फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक के छात्र ने हॉस्टल में लगाया फंदा

Thu, 22 Oct 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुलाना(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना स्थित एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के होस्टल रूम में एक छात्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा लिया। घटना के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। वारदात की सूचना के बाद होस्टल वार्डन और पुलिस ने पहुंचकर युवक के शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


मुलाना थाना एसएचओ सुधीर तनेजा ने बताया कि नई दिल्ली के रोहिणी स्थित सेक्टर सात का रहने वाला 22 वर्षीय आदर्श यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र था। विगत दिन देर शाम को जब आदर्श के साथ कमरे में रहने वाला उसका दोस्त बाजार से लौटा तो उसने दरवाजा खटखटाया।

लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। इसके पश्चात युवक ने होस्टल के वार्डन को इस बारे में सूचित किया और वार्डन ने पुलिस को सूचित कर होस्टल के कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो छात्र आदर्श ने एक ग्रिल से फंदा लगाया हुआ था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि युवक ने ऐसा क्यों किया, इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें