लगातार तीसरे दिन बीएसएफ ने बॉर्डर पर पाकिस्तानी तस्करों द्वारा भारत में भेजी गई हेरोइन की खेप को पकड़ा है। तीन दिनों में 110 करोड़ की 25 किलो हेरोइन बीएसएफ ने बरामद की है।
रविवार रात को भी अमृतसर सेक्टर स्थित बीएसएफ की उधार धारीवाल पोस्ट के पास पाक तस्करों ने हेरोइन की डिलीवरी भारतीय तस्करों तक पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन बीएसएफ ने फायरिंग कर तस्करों को खदेड़ दिया।
घटनास्थल से बीएसएफ अधिकारियों को तीस करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद हुई है। पिछले तीन दिन में बीएसएफ ने फिरोजपुर और अमृतसर सेक्टर से तकरीबन 25 किलो हेरोइन पकड़ी है।