पंजाब में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को पाकिस्तान बॉर्डर पर लगी कंटीली तार पार खेत में दबी पंद्रह करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद हुई है। हेरोइन पाकिस्तान से आई थी और खेती करने वाले किसानों के जरिए भारत में आनी थी।
बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि तरनतारन की बीओपी केएस वाला के पास सरहद पर लगी कंटीली तार पार खेत में हेरोइन छिपाकर रखी है। बीएसएफ की 87 बटालियन के जवानों ने कंटीली तार पार खेत में लगे पेड़ के पास जमीन में दबे हेरोइन के तीन पैकेट बरामद किए। हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में पंद्रह करोड़ रुपये की कीमत है।