फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर बीएसएफ ने पकड़ी हेरोइन की बड़ी खेप, पाक निर्मित असलहा और कारतूस भी बरामद

Mon, 24 Dec 2018 09:24 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अधिकारी
विज्ञापन

भारत-पाक सीमा पर तस्करी की घटनाएं थमती नहीं दिख रही हैं। बीएसएफ ने पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर के तरनतारन स्थित बीओपी कर्मा के पास हथियार, गोला-बारूद और हेरोइन की खेप पकड़ी। तस्कर इन दिनों धुंध का फायदा उठा रहे हैं। पाकिस्तानी तस्कर भारतीय सीमा पर घुस गए थे। लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहे। 

विज्ञापन


फिरोजपुर सेक्टर बीएसएफ के डीआईजी संदीप चानन ने बताया कि रविवार को घनी धुंध थी। बीएसएफ जवान सरहद पर गश्त कर रहे थे। रविवार तड़के बीएसएफ की पोस्ट कर्मा के पास फेंसिंग के नजदीक पाक तस्करों की गतिविधियां देखी गई। धुंध अधिक होने के कारण साफ नहीं दिखाई दे रहा था। बीएसएफ जवानों ने चेतावनी दी इसलिए पाक तस्कर इंडियन तस्करों को हेरोइन व हथियार की खेप जो देने आए थे वहीं छोड़ गए। 
 

विज्ञापन

सुबह छह बजकर 45 मिनट पर बीएसएफ अधिकारियों के साथ जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सर्च ऑपरेशन के दौरान बीएसएफ को फेंसिंग के पास एक प्लास्टिक की लंबी पाइप मिली। प्लास्टिक पाइप के पास से ही हेरोइन के 17 पैकेट (17 किलो हेरोइन), दो पिस्टल (एक पाक मेड व दूसरा संशोधित हथियार), तीन मैगजीन व 26 कारतूस बरामद हुए। बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि जिस किसान के खेत से उक्त सामग्री बरामद हुई है उससे भी पूछताछ की जा रही है।

खुफिया सूत्रों का कहना है कि उक्त असलाह व गोला बारूद पंजाब में हिंसक वारदातें करने के लिए भेजा गया था। इससे पहले भी पाक हैंड ग्रेनेड भेज चुका है। शुक्रवार को गांव निहाला किलचा में कुख्यात तस्कर हरभजन सिंह राणा ने जिस पिस्टल से बग्गा की हत्या की है वह भी पाक तस्करों ने राणा को दी थी। राणा के परिवार के पास काफी आधुनिक हथियार हैं जो उन्होंने छिपाकर रखे हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें