फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र नेता की गोली मारकर हत्या

Mon, 31 Aug 2015 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
पीयू में छात्र संघ चुनाव हुए 5 दिन ही हुए थे कि छात्र नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप दोस्त पर लगे हैं। पंजाब के मुक्तसर में गांव रुपाणा में वारदात अंजाम दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नगर काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष गुरिंदर सिंह कोकी बावा ने पुलिस को बताया कि उनका भतीजा अमृतपाल सिंह पैंसी (25) चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़ता था। वह बीते चार-पांच दिनों से मुक्तसर आया हुआ था। अमृतपाल अपने दोस्त संजीव कुमार और संतोख सिंह के साथ शनिवार शाम मलोट रोड स्थित दावत होटल में खाना खाने गया था।

अमृतपाल के घर लेट होने पर वह अपने भतीजे बिक्रमजीत सिंह के साथ उसे ढूंढने निकले। करीब नौ बजे उसके भतीजे अमृतपाल के दोस्त संजीव और संतोख सिंह होटल के बाहर खड़े मिले। उन्होंने बताया कि अमृतपाल की उसके दोस्त भंवरपाल सिंह से फोन पर कुछ बात हुई।
विज्ञापन


वह जल्दी में उन्हें वहीं छोड़ रुपाणा चला गया। गुरिंदर के अनुसार वे अमृतपाल के दोनों दोस्तों के साथ गांव रुपाणा निकले। वहां सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास उन्होंने देखा कि वहां भंवरपाल सिंह, उसका पिता नवदीप सिंह रुपाणा और उसकी मां खड़ी थी।

भंवरपाल के हाथ में पिस्तौल और नवदीप सिंह के हाथ में बारह बोर बंदूक थी। उन्होंने उसके भतीजे अमृतपाल पर पिस्तौल और बारह बोर बंदूक से फायर कर दिए। उनके शोर मचाने पर आरोपियों ने उन पर भी फायरिंग कर दी। अपनी जान बचाने के लिए वह गाड़ी लेकर भाग गए।

बाद में भंवर पाल सिंह व उसका परिवार खुद ही अमृतपाल को अपनी कार में अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। उधर, भंवर पाल सिंह के पिता नवदीप सिंह को भी गोली लगी है।

उसे लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में रेफर किया गया है। एसपी (डी) गुरिंदरजीत सिंह ने बताया कि मृतक के पास कोई हथियार नहीं था, मगर गोली कैसे और किसने चलाई इसका पता जांच के बाद ही चलेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें