फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी को माना 'पति' और खुद को बनाया विधवा

Fri, 30 Jan 2015 05:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरखौदा(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध संबंधों में आड़े आने पर एक महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस जांच में प्रेमी की गिरफ्तारी के बाद मामले का खुलासा हुआ। हत्यारिन पत्नी फरार है। मामला हरियाणा के खरखौदा का है।
विज्ञापन


महिला रेखा ने 26 जनवरी को खरखौदा थाने में पति के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दर्ज शिकायत के अनुसार सिसाना निवासी नरेंद्र 23 जनवरी को घर से किसी काम से गया था, लेकिन लौटा नहीं। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि नरेंद्र की पत्नी के गांव के ही सुरेंद्र उर्फ कालू से अवैध संबंध हैं।

इसके बाद पुलिस ने कालू पर नजर रखनी शुरू कर दी। कालू की गतिविधि को देखकर पुलिस को यकीन हो गया कि नरेंद्र को किसी साजिश के तहत गायब किया गया है। इसके बाद पुलिस ने सुरेंद्र को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की। शुरू में तो वह इनकार करता रहा, लेकिन जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो वह टूट गया और उसने सारा राज उगल दिया।
विज्ञापन


उसने बताया कि 23 जनवरी को जब नरेंद्र घर पर आया तो उसने शराब पी रखी थी। तय योजना के अनुसार पहले नरेंद्र को नींद की गोली दी गई। जब वह बेहोश की हालत में पहुंच गया तो उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसकी शिनाख्त न हो, इसलिए उसके चेहरे को जला दिया। रात को शव को बोरी में डालकर नारायण आश्रम के समीप लगते उमेद के खेत में शव को दबा दिया।
विज्ञापन

हाल ही में एक एकड़ जमीन बेची थी

कालू ने बताया कि नरेंद्र उसकी पत्नी के साथ उसके अवैध संबंधों के बीच आने लगा था। इसलिए उसने यह योजना बनाई। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव को निकाला, जो बुरी तरह से गल चुका था। पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार शिवकुमार के समक्ष शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब दोनों से पूछताछ में जुटी है कि इस मामले में कितने और व्यक्ति शामिल हैं।

अभी बेची थी एक एकड़ जमीन
सिसाना निवासी नरेंद्र पुत्र राजेंद्र ने हाल ही में अपनी एक एकड़ जमीन बेची थी। जिसका बयाना दस लाख रुपये उसे मिला था। 23 जनवरी को उसने दोपहर बाद तक उन व्यक्तियों को पैसे दिए जिनसे उसने उधार लिया था। जिसका पता उसकी पत्नी को पता चल गया। रेखा को अवैध संबंधों में आड़े आना तो खटक ही रहा था और अब पैसा हाथ से निकलते देख वह और नाराज हो गई। इन्हीं सब वजहों के चलते उसने नरेंद्र को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। पांच वर्ष पहले नरेंद्र की रेखा के साथ शादी हुई थी। उसके चार वर्ष की बेटी और डेढ़ वर्ष का बेटा भी है।  
 
सोमवीर, खरखौदा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में आरोपी को पकड़कर पूछताछ करने पर उसने वारदात करना स्वीकार कर लिया। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपी महिला की भी तलाश शुरू कर दी गई है। उसे जल्द काबू कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें