फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकलौते बेटे का खौफनाक कांड, पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
11वीं क्लास के एक छात्र ने फादर्स डे के दिन रविवार रात कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ चार वार कर अपने पिता की निर्मम हत्या कर दी। उसका पिता घर के आंगन में सो रहा था। खौफनाक घटना हरियाणा के महेंद्रगढ़ में घटी। सदर थाना क्षेत्र के गांव नांगल सिरोही में घटी घटना के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


आरोपी की मां ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में दबिश दे रही है। हत्या कारण बताया जा रहा है कि पिता बेटे को हर बात पर टोकता था। हत्यारोपी नाबालिग बताया जा रहा है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं सकी है।

पुलिस के अनुसार, नांगल सिरोही गांव निवासी सतीश(36) खेती कर परिवार का गुजर बसर कर रहा था। बताया जा रहा है कि सतीश और उसके बेटे अंकित में हर छोटी- छोटी बात को लेकर झगड़ा रहता था। सतीश हर बात पर बेटे को टोकता था। यह बात अंकित को अच्छी नहीं लगती थी।
विज्ञापन


यही वजह है कि वह पिता से नफरत करने लगा। रविवार रात सतीश घर के आंगन में सो रहा था। थोड़ी ही दूरी पर उसकी पत्नी संतोष भी सो रही थी, जबकि अंकित और अपने दादा के पास घर से बाहर सो रहा था।
विज्ञापन

मां बोली-बेटे ने अनर्थ किया , उसे सख्त मिले

देर रात अंकित कुल्हाड़ी लेकर घर आया तथा पिता की गर्दन पर चार वार किए। सतीश की मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान हत्यारोपी की मां संतोष जाग गई। उसके शोर मचाने पर पड़ोसियों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। शोर- शराबा होने पर अंकित कुल्हाड़ी लेकर फरार हो गया। रात में ही हत्या की सूचना थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां संतोष से पूछताछ की। संतोष ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा 11 वीं क्लास में पढ़ता है, लेकिन वह उसकी उम्र सहीं नहीं बता सकी। बताया जा रहा है कि आरोपी नाबालिग है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो रही। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।

आरोपी की मां संतोष का रो- रोकर बुरा हाल हो गया। वह रोते हुए बोली अंकित उसका इकलौता पुत्र है। उससे इस तरह की उम्मीद नहीं थी। संतोष ने कहा कि उसे नहीं पता था कि बाप-बेटे के बीच चल रही कलह इस अंजाम तक पहुंच जाएगी। संतोष ने कहा कि उसके बेटे ने अनर्थ किया है। इसके लिए उसे सख्त सजा मिलनी चाहिए। कहा कि उसके घर के सुख-चैन को पता नहीं किसकी नजर लग गई, जो उसके इकलौते बेटे ने सिर से पिता का साया उठा लिया।

रणजीत सिंह, थाना प्रभारी सदर ने बताया कि संतोष के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के नाबालिग होने संबंधी पुष्टि नहीं हो पा रही है। उसकी उम्र परिजनों के द्वारा अलग-अलग बताई जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी एक स्कूल में 11वीं क्लास का छात्र है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें