फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में हादसा, कैंटर से गाड़ी की टक्कर, 2 की मौत, 7 घायल

Sat, 28 May 2016 06:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाण्ाा)
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करनाल में जीटी रोड कर्ण लेक के नजदीक खड़े कैंटर में इकोस्पोर्ट गाड़ी की टक्कर लगने से गाड़ी में सवार दो की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से सभी घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिए हैं। कैंटर चालक कैंटर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह साढ़े चार बजे अमृतसर से दिल्ली जाने के दौरान यह हादसा हुआ। हादसे में गाड़ी के चालक हवा सिंह (35) वासी रामसिंहपुरा गांव राजस्थान और सोनीपत के नाथूपूर वासी बुजुर्ग महिला धनपति (70) की मौत हो गई।

गाड़ी में सवार प्रभा देवी (55) पत्नी महेंद्र कुमार, बिमला देवी (55) पत्नी ओमप्रकाश, अनिकेत (19) पुत्र महेंद्र, पूनम (22), पूजा (20), दीपक (22), दिव्या (20) वासी शालीमार मार्ग नई दिल्ली घायल हो गए। सभी घायल मामा, बुआ के रिश्ते में हैं, जो गर्मी की छुट्टी के कारण दिल्ली से अमृतसर के लिए घूमने गए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें