फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका में हादसा, 3 वाहन टकराए, 2 की मौत, 9 घायल

Sat, 26 Mar 2016 12:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
कालका में हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कालका-पिंजौर मार्ग स्थित बिटाना सियुड़ी के पास वीरवार शाम को एक के बाद एक तीन वाहन आपस में टकरा गए। घटना में दो की मौत हो गई, जबकि 9 घायल हो गए। घायलों में पांच पुरुष, दो महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन


घायलों को कालका और पिंजौर के अस्पताल में पहुंचाने के साथ राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। घटना में घायल छह लोगों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया।

जबकि तीन की हालत खतरे से बाहर है। मरने वालों की पहचान टगरा कलीराम निवासी कुमार शर्मा और बिटना सियुड़ी निवासी सुरेंद्र के रूप में हुई है।
विज्ञापन

दुर्घटाग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार हादसे में शामिल लांसर कार चालक टगरा कलीराम निवासी कुमार शर्मा कार में अकेला था उसने पहले विशाल मेगा मार्ट के समीप एक स्कूटी को टक्कर मारी। जिससे स्कूटी सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसके बाद घटना से घबरा कर चालक ने कार की स्पीड बढ़ा दी और आगे जाकर बिटना सियुड़ी के समीप कालका से पिंजौर की जा रही वरना कार में टक्कर मार दी। वरना कार में एक ही परिवार के आठ लोग (दो परुष दो महिलाएं और चार बच्चे) योगेंद्र गोयल, अंजलि गोयल, हार्दिक, अरुण गोयल, राखी गोयल, चिन्मय, मन्नत, छवि सवार थे। ये सभी घायल हो गए।

कालका सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने लांसर कार चालक कुमार शर्मा और स्कूटी चालक बिटना सियुड़ी निवासी सुरेंद्र को पीजीआई रेफर किया, लेकिन दोनों ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें