फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी से ब्यूटीशियन बनाने लाए, वेश्या बना दिया

Sun, 29 Mar 2015 06:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ से जिस नाबालिग लड़की को पार्लर का काम सिखाकर ब्यूटीशियन बनाने लाए थे, लेकिन यहां उसे वेश्या बना डाला। ये सनसनीखज मामला सामने आया पंजाब के जिला मोहाली में।
विज्ञापन


मोहाली में देर रात प्रतापगढ़ यूपी की पुलिस ने दबिश देकर मोहाली के गांव से विपिन नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। युवक पर प्रतापगढ़ में देह व्यापार में केस दर्ज है।

फेज-1 पुलिस के मुताबिक विपिन और उसकी बहन अपने जानकार की नाबालिग लड़की को प्रतापगढ़ यूपी से अपने पास लेकर आए थे। उस समय लड़की इंटर की पढ़ाई कर रही थी। उन्होंने लड़की के परिजनों को विश्वास दिलाया था कि वह उसे यहां पर पार्लर का काम सिखा देंगे, लेकिन जब वह लड़की को मोहाली लेकर आए, तो उन्होंने उसे चंडीगढ़ के नामी होटल में लगा दिया।
विज्ञापन


इस दौरान लड़की से देह व्यापार का काम करवाया गया। दो महीनों में अचानक लड़की की तबीयत बिगड़ गई। जैसे ही विपिन और उसकी बहन को इस बारे में पता चला तो वे दोनों चुपके से लड़की को उसके भाई के पास लुधियाना छोड़ आए, लेकिन वहां पर भी लड़की की तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

फेज-11 में भी पकड़ा गया था सेक्स रैक्ट

इसके बाद लड़की का भाई उसे प्रतापगढ़ स्थित गांव ले गया। जैसे ही लड़की अपने माता-पिता के पास पहुंची तो उसने सारी जानकारी दी।

इसके बाद लड़की के परिजनों ने विपिन व उसकी बहन पर 363, 366, 376डी, 323, 504, 506 व पॉस्को एक्ट के तहत दर्ज किया। इसी बीच पुलिस ने एक महिला को काबू कर लिया। जबकि विपिन कई दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा मामले की जांच चल रही है।

फेज-11 में भी कुछ दिन पहले एक सेक्स रैक्ट का खुलासा हुआ था। सेक्स रैकेट की पोल उस समय खुली थी। जब लड़की की अचानक मौत हो गई थी। वहीं, दलाल उसे बुजुर्ग बनाकर श्मशान घाट पर जलाने की तैयारी में थे, लेकिन श्मशान घाट के पंडित ने उनकी पोल खोल दी थी

 इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया था। साथ ही दलाल प्रमोद समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया था। अभी तक केस में कई लोगों का गिरफ्तार होना शेष है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें