फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता के दामाद की गाड़ी के शीशे तोड़े

Sun, 16 Feb 2014 06:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-11 में घर के बाहर खड़ी एक बोलेरो गाड़ी के सभी शीशे अज्ञात शरारती तत्वों ने तोड़ दिए। वारदात शनिवार देर हुई।
विज्ञापन


बोलेरो भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता के दामाद की है। यह गाड़ी दो दिन पहले चोरी भी हो गई थी, लेकिन 24 घंटे बाद ही रिकवर हो गई थी। क्योंकि चोर गाड़ी को रायपुर रानी क्षेत्र के एक गांव में छोड़कर चले गए थे। बोलेरो मालिक ने सेक्टर-5 थाने में शिकायत दे दी है, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता वीर कुमार यादव के दामाद सुरेंद्र यादव सेक्टर-11 में रहते हैं यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी गाड़ी घर के बाहर खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात कोई उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ गया। इससे पहले 14 फरवरी को गाड़ी सेक्टर-11 से ही चोरी हो गई थी, लेकिन बाद में गांव भावली के पास मिल गई थी। यादव ने किसी से भी कोई रंजिश या दुश्मनी होने से इंकार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें