फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 फेरे लेने से पहले दूल्हा बना हैवान, मंडप में ही कर डाला दुल्हन का ये हाल

Mon, 27 Feb 2017 08:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुनाम (संगरूर)
विज्ञापन
कम दहेज देख लड़की को पीटकर लौटा दूल्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दहेज के लिए लोगों को कई तरह के पाप करते हुए देखा और सुना होगा लेकिन यहां फेरों से पहले दूल्हे ने मंडप में ही दुल्हन को पीटना शुरु कर दिया। मामला पंजाब के संगरूर का है, जहां के सुनाम में विवाह की रस्में निभाते वक्त जब दूल्हे व उसके परिजनों ने कम दहेज देखा तो इस कद्र भड़क उठे कि लड़की (दुल्हन) को पीट डाला और बगैर शादी किए ही घर लौट गए। 
विज्ञापन


घायल लड़की को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मेंहदी व शादी का चूड़ा पहने अस्पताल में उपचाराधीन लड़की व उसके माता-पिता ने प्रशासन ने इंसाफ दिलाने व कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। 

सुनाम के गांव जगतपुरा निवासी लड़की के पिता भोला सिंह तथा माता सर्बजीत कौर ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रमनदीप कौर की शादी बरनाला के लवप्रीत सिंह से तय की थी। गरीब होने के बावजूद उन्होंने अपनी हैसियत से ज्यादा दहेज दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसाफ की मांग करते लड़की के माता-पिता - फोटो : अमर उजाला
दो साल पहले उनकी बेटी की शादी लवप्रीत सिंह के बडे़ भाई स्वर्णप्रीत सिंह से हुई थी। स्वर्णप्रीत द्वारा आत्महत्या करने के बाद उसके छोटे भाई लवप्रीत सिंह से शनिवार को शादी होनी थी।

जब विवाह की रस्मों के दौरान दहेज दिखाया गया तो ज्यादा दहेज की मांग करने लगे। इसी दौरान बहस हो गई और लड़की को पीटकर शादी की रस्में बीच छोड़कर भाग गए। माता-पिता ने प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करके इंसाफ दिलाने की मांग की है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई मेजर सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें