सीबीआई ने हाउसिंग बोर्ड चंडीगढ़ के अकाउंट ब्रांच में तैनात जूनियर टेक्निशियन को वीरवार शाम सेक्टर 9 दफ्तर से दस हजार रिश्वत लेते रंग हाथों दबोच लिया।
उसकी पहचान मोहाली सेक्टर 82 निवासी सुरजीत सिंह के रुप में हुई है। सीबीआई की दूसरी टीम ने सुरजीत सिंह के घर छापा मारकर गहने और प्रापर्टी के कागजात भी जब्त किए हैं।
सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि सुरजीत सिंह ने शिकायतकर्ता सुखबीर सिंह के एक लाख तीन हजार रुपये वापिस करने के नाम पर बीस हजार की मांग की थी।
इसमें से पांच हजार रुपये पहले ले चुका था। सुखबीर सिंह की शिकायत पर सीबीआई ने जूनियर टेक्निशियन सुरजीत सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर लिया।