फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचले ने फोन पर कहा-मुझसे बात कर तो छात्रा ने लिया खतरनाक फैसला

Thu, 27 Oct 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
मुझसे बात कर, नहीं तो तुझे और तेरे परिवार को जान से मार दूंगा। एक मनचले की ऐसी धमकियों और छेड़छाड़ से परेशान होकर एक छात्रा ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली। 
विज्ञापन


उसे गंभीर हालत में पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उसके शरीर का 80 प्रतिशत हिस्सा जल गया है। आरोपी की धमकियों से डरी छात्रा ने उनकी हरकतों को परिजनों से नहीं बताया था। इस वजह से वह तनाव में जी रही थी। हादसे के बाद जब पुलिस उसका बयान लेने अस्पताल पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ है। 

छात्रा की शिकायत पर कपिल, उसके भाई कुलवंत और दोनों के पिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

पांच महीने से कर रहा था छेड़खानी

molestation
पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि वह शहर के एक कॉलेज में पढ़ाई करती है। कपिल पिछले पांच महीने से उसके साथ छेड़खानी कर रहा है। कई बार जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। 

आरोप यह भी है कि कपिल छात्रा से जबरन शादी करना चाहता है। ऐसा नहीं करने पर वह छात्रा और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देता है। इसी डर से छात्रा ने परिजनों से कभी कपिल की हरकतों का जिक्र नहीं किया। 

छात्रा का आरोप है कि कपिल की करतूत में उसका भाई कुलवंत और पिता भी शामिल है। छात्रा ने आरोपी की भाभी पर भी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। 

आरोपी की हरकतों से परेशान होकर छात्रा ने 24 अक्तूबर की शाम मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली। आत्मदाह के दौरान छात्रा की चीख सुनकर आसपास के लोग, बहन और मां मौके पर पहुंचे। जैसे-तैसे आग पर काबू पाया गया और छात्रा को पीजीआई पहुंचाया गया। छात्रा के शरीर का करीब 80 प्रतिशत हिस्सा जल चुका है। 
विज्ञापन

'मेरा जिंदा रहना मुश्किल लेकिन आरोपी को मिले कड़ी सजा' 

पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
मेरा जिंदा रहना मुश्किल लेकिन आरोपी को मिले कड़ी सजा 
छात्रा ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। छात्रा का कहना है कि जब तक समाज में ऐसे लोग रहेंगे, लड़कियों का जीना मुश्किल बना रहेगा। शरीर का आधे से ज्यादा हिस्सा जलने की वजह से मेरा जिंदा रहना मुश्किल है, लेकिन आरोपी को उसकी करतूत की कड़ी सजा मिलनी चाहिए। 

परिजन बोले कि तनाव में रहती थी बेटी
आरोपी युवक की हरकतों की वजह से छात्रा काफ समय से मानसिक तनाव में थी। उसकी धमकी के डर से न तो पुलिस को कुछ बता पा रही थी और न परिजनों को। छात्रा ने अपने बयानों में बताया कि आरोपी परेशान करने के लिए रात को छात्रा के घर की घंटी बजाकर भाग जाता था। आरोपी ने कई बार ऐसी हरकतें की। 

मामले में जांच अधिकारी एसआई धर्मबीर ने बताया कि कपिल सहित अन्य पर केस दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें