फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों के चक्कर में फंसी लड़की का खौफनाक अंजाम, नशा देकर कराने लगे 'गंदा काम'

Mon, 27 Feb 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
युवकों के बहकावे में आकर उनके जाने का इतना खौफनाक अंजाम होगा, ये लड़की ने सोचा न था। युवक उसे नशा देकर गंदा काम करवाने लगे। घटना पंजाब के लुधियाना की है।
विज्ञापन


युवती को नशे की लत लग गई है, वहीं युवकों ने भी उसके साथ गैंगरेप किया। उसके बाद युवकों ने उस लड़की को समराला में धंधा करने वाली एक महिला के हवाले कर दिया। लड़की किसी तरह वहां से भाग निकली और परिजनों तक पहुंची।

परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को दी शिकायत में लड़की के पिता ने बताया कि कुछ युवक उनकी बेटी को फुसलाकर साथ ले गए थे। आरोपी युवक लड़की के चाचा के पास नशा करने आते थे। इसी दौरान उन्होंने लड़की को अपने जाल में फंसाया और साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मैक और शराब की लत लगा दी उसे

फाइल फोटो
परिजनों के बताया कि लड़की के गायब होने के बाद उन्होंने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी पुलिस में दर्ज कराई थी। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ लाडी को गिरफ्तार कर लिया।

अन्य आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लड़की ने अपने बयान में कहा कि आरोपियों ने उसे स्मैक व शराब की लत लगा दी। उसके साथ दुष्कर्म भी किया। इस दौरान वे उसे चंडीगढ़ सहित कई शहरों में घुमाते रहे और अपनी हवस का शिकार बनाते रहे।

फिर युवकों ने उसे समराला में देह व्यापार का धंधा करने वाली महिला संदीप कौर के हवाले कर दिया, जहां से बचकर वह निकली और घर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि गुरप्रीत सिंह उर्फ लाडी गैंगस्टर है। उसके खिलाफ कई थानों में केस दर्ज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें