फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड़दंग मचा रहे थे युवक, विवाद हुआ और एक युवक की हत्या

Sat, 26 Mar 2016 01:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
गोली मारकर हत्या - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव गोरखपुर में होली के हुड़दंग में ढोल पर नाचने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में गोरखपुर के दो सगे भाईयों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी है।
विज्ञापन


घटना के बाद गोरखपुर में होली हुडदंग बंद हो गया तथा बस्ती में मातम पसर गया। उधर, गांव नहला में होली पर दबंग परिवार के लोगों ने दलित बस्ती पर हमला कर सात लोगों को घायल कर दिया। इसके बाद गांव में तनाव का माहौल है। गांव गोरखपुर में वीरवार को होली हुडदंग को लेकर ढोल नगाड़े बज रहे थे।

युवाओं की टोलिया गांव की गलियों में घूम रही थी तथा एक-दूसरे को पकड़कर रंग गुलाल में रंगा जा रहा था। देर सायं तक यह सिलसला जारी रहा। लेकिन गांव में ढोल पर नाचने को लेकर प्रवीन कुमार और ओमप्रकाश के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


लड़ाई झगड़े में ओमप्रकाश ने आपत्तिजनक शब्द कहे तो उसको गली में सरेआम लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी। उसे अग्रोहा मेडिकल उपचार के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।

मृतक युवक के भाई विनोद कुमार की शिकायत पर गोरखपुर निवासी प्रवीन कुमार और भीम सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया है। ओमप्रकाश की हत्या लाठी, डंडों से पीटने से करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया।

एक बच्ची का बाप था मृतक
गोरखपुर निवासी 33 वर्षीय ओमप्रकाश की शादी कुछ वर्ष पहले हुई थी। उसकी तीन महीनों की एक बेटी है। घटना के बाद गोरखपुर में होली पर्व खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें