फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई गाड़ी के टायर बदलवाने आए तो सावधान रहें, वरना इनकी तरह पछताएंगे

Mon, 30 Jan 2017 04:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कार लेकर भाग गए युवक
विज्ञापन
गाड़ी के टायर बदलवाने के लिए कोई आए तो सावधान रहें। वरना आपके साथ भी वही होगा और पछताना पड़ेगा, जो इस युवक के साथ हुआ। मामला चंडीगढ़ का है। बुडै़ल टायर मार्केट से दो युवक गाड़ी के टायर डलवा कर बिना पैसे दिए फरार हो गए। बाद में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवकों की पहचान पंचकूला सेक्टर 26 निवासी विशाल व विपुल के रूप में हुई है।
विज्ञापन


संजय दत्त की बुड़ैल की टायर मार्केट में गणेश टायर नाम से दुकान है। पुलिस को दी शिकायत में संजय दत्त ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 3.30 बजे उसकी दुकान दो युवक आए। वे काले रंग की सफारी कार के टायर बदलवाने आए थे। युवकों ने चार पुराने टायर पसंद कर बदलने केलिए कहा था। चारों टायरों का 9 हजार रुपये में सौदा हुआ था।

चारों टायर डलने के बाद दोनों ने संजय को भी गाड़ी में बिठा लिया और कहा कि एटीएम तक साथ चलो वहां से पैसे निकाल कर देते हैं। बीच रास्ते में दोनों ने सिगरेट पीने के लिए कार रोकी। जैसे ही संजय गाड़ी से उतरा वे गाड़ी भगा कर ले गए। जिसके बाद संजय ने सेक्टर 34 पुलिस स्टेशन जा कर सफारी गाड़ी का नंबर एचआर 03 जे 1862 पुलिस को दिया। पुलिस ने संजय द्वारा दिए गए गाड़ी के नंबर की जांच करते हुए विशाल और विपुल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें