फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका ने मिलने से किया मना, सनकी प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, तबाह हो गई खुशियां

Thu, 09 Aug 2018 09:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
लड़की ने मिलने से इंकार किया तो सनकी प्रेमी ने खौफनाक कदम उठा लिया। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। लुधियाना के इंडस्ट्री एरिया इलाके से दस दिन पहले अगवा किए गए 11 साल के बच्चे वरिंदर कुमार को उसकी बहन के प्रेमी ने मौत के घाट उतार दिया। आरोपी उसे हार्डीज वर्ल्ड दिखाने का बहना बना कर सतलुज दरिया पर ले गया। वहां पर नहाने के दौरान आरोपी ने उसे दरिया में डुबो कर उसकी हत्या कर दी और शव को नहर में ही फेंक कर फरार हो गया। उसके बाद आरोपी ने वरिंदर के परिजनों को धमकी दी कि वह उसे दो लाख रुपये दे और बच्चा ले जाए। 
विज्ञापन


परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। थाना डिविजन दो की पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने इस मामले में बिहार के किशनगंज निवासी अजमल आलम को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।  
Trending Videos
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर
एडीसीपी वन गुरप्रीत सिंह ने बताया कि 27 जुलाई को इंडस्ट्री एरिया इलाके से वरिंदर कुमार घर के बाहर खेल रहा था तो वह गायब हो गया। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। कुछ दिन बाद परिजनों को एक मैसेज आया कि दो लाख रुपये दो और अपना बेटा ले जाए।

जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि आरोपी आलम के वरिंदर की बहन से प्रेम संबंध थे। दोनों के परिजनों को पता चल गया तो इसका विरोध हुआ। इसके बाद आलम हरियाणा के जिला कैथल में रहने लगा। वह जब भी लुधियाना में धागा लेने आता तो वरिंदर की बहन से मिलने की कोशिश करता था, लेकिन वरिंदर की बहन उससे मिलती नहीं थी। 

इस कारण वह उससे रंजिश रखने लगा। उसकी बहन को सबक सिखाने के लिए आरोपी ने 27 जुलाई को वरिंदर को अगवा किया और उसे हार्डीज वर्ल्ड दिखाने का बहाना बना कर ऑटो में सतलुज दरिया पर ले गया। वह उसे नहाने के लिए बोला। जब वरिंदर नहाते हुए थक गया तो आरोपी ने वहीं पर डुबो कर उसकी हत्या कर दी और शव नहर में ही फेंक कर फरार हो गया। एडीसीपी ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे गुरूवार अदालत में पेश किया जाएगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें