फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से बोला सिरफिरा आशिक, शादी नहीं की तो हत्या कर दूंगा

Thu, 19 May 2016 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
चाकू से हमला
विज्ञापन
शादी नहीं की तो तेरी हत्या कर दूंगा। एक युवक ने शहर में पढ़ने आने वाली एक छात्रा को हथियार दिखाकर यह धमकी दी। आरोप है कि युवक छात्रा को पिछले कई दिनों से तंग कर रहा है और शादी का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन


तंग आकर छात्रा अपने परिजनों के साथ महिला थाने पहुंची। महिला थाने में भिवानी के योगेश के खिलाफ छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक झज्जर के एक गांव निवासी छात्रा यहां यूनिवर्सिटी में पढ़ती है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

बदसलूकी करता था, अश्लील टिप्पणियां करता था

रेप - फोटो : demo pics
पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि भिवानी निवासी योगेश 28 जनवरी से उसका पीछा कर रहा है। लगातार पीछा करने के बाद आरोपी ने छात्रा से छेड़खानी शुरू कर दी। पीछा करता हुआ कभी बस स्टैंड तो कभी यूनिवर्सिटी में जाकर बदसलूकी करता। युवक अपने दोस्तों के साथ मिलकर भी अश्लील टिप्पणी करता।

छात्रा का कहना है कि दो दिन पहले वह बस स्टैंड से विवि जा रही थी। इसी बीच योगेश ने बाइक पर पीछा किया और उसे विवि के गेट पर रोक लिया। हथियार दिखाकर धमकी दी कि यदि उसने शादी के लिए हां नहीं की तो वह उसकी और उसके परिजनों की हत्या कर देगा।

धमकी देने के बाद आरोपी मौके से चला गया। डरी छात्रा ने परिजनों को फोन पर जानकारी दी। परिवार वाले विवि पहुंचे और पीड़ित को लेकर महिला थाने पहुंच गए। पुलिस ने योगेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी मंजू का क हना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें