फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपरों में फेल होने के डर से छात्र ने की खुदकुशी

Sat, 01 Mar 2014 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां के नजदीकी गांव कुडांवाला में पेपरों में फेल होने के डर से 12वीं कक्षा के छात्र ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन


पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।

मामले के बारे में जानकारी देते थाना प्रभारी अतुल सोनी ने बताया कि उक्त गांव में बस स्टैंड के निकट रहते दीवान शर्मा मूल निवासी नेपाल के 17 वर्षीय लड़के आशिक शर्मा ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि उनका लड़का आशिक डेराबस्सी निकट लार्ड महांवीर पबिलक स्कूल में 12वी कक्षा में पढ़ता था जिसकी परीक्षा चल रही थी।

शनिवार को सुबह पेपरों की तैयारी न होने से वह डरा हुआ था तथा स्कूल जाने से हिचकचा रहा था।

परिजनों ने बताया कि वह बार बार कह रहा था कि उसकी तैयारी नही है जिस कारण वह फेल हो जाएगा। परिजनों के समझाने पर वह स्कूल की वर्दी पाकर स्कूल जाने के लिए तैयार तो हो गया।
विज्ञापन


उसके पिता अपने कार्य पर चले गए व घर में उसकी मां व छोटी बहन थी जो कुछ देर के लिए पड़ोस में चली गई। जब वापिस आ कर पहली मंजिल पर स्थित कमरें में गई तो दरवाजा बंद था। दरवाजा खटकटाने पर जब अंदर से नही खोलने पर खिड़की से देखा तो अंदर पंखे के साथ आशिक का शव लटक रहा था।

बता दें कि पिछले दो दिनों से क्षेत्र में सुसाइड के मामले बढ़ते जा रहे है। पिछले दो दिनों में तीन छात्राओं ने मानसिक दवाब न झेलते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।
विज्ञापन


इनमें गुलमोहर सिटी एकसटेंशन निवासी व पंचकूला गुरुकुल स्कूल में दसवीं का छात्र, लोंगोवाल पालिटेकिनक कालेज में मैकेनिकल के प्रथम वर्ष के दुसरे समैस्टर का छात्र अशवनी शर्मा ने भी सुसाइड किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें