फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने मोबाइल लिया और भाग गया, तरीका इतना शातिर कि सब हैरान

Sun, 04 Dec 2016 06:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
mobile
विज्ञापन
एक युवक आया, मोबाइल लिया और कार में बैठकर फरार हो गया। मोबाइल लेने के लिए उसका तरीका इतना शातिर था कि सब हैरान रह गए। आईटी पार्क लाइटों के पास युवक ने एक व्यक्ति से बैलेंस खत्म होने का बहाना करके फोन लिया और कार में अपने साथी के साथ फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों  के खिलाफ आईटी पार्क पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम को खरड़ निवासी भूपिंदर सिंह (33) आईटी पार्क से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। भूपिंदर सिंह ने बताया कि ऑफिस बस में बैठने के लिए वो पार्किंग की तरफ जा रहा था। तभी उसके पास एक 25 से 30 साल की उम्र का एक युवक आया और अपना मोबाइल फोन में बैलेंस खत्म होने का बहाना बनाया। साथ ही पीड़ित से जरूरी फोन करने के लिए उसका मोबाइल मांगा।

भूपिंदर सिंह के अनुसार उन्होंने उससे नंबर पूछ कर अपने मोबाइल पर डायर कर मोबाइल उसकी तरफ बढ़ाया। बदमाश ने उनको जोर से धक्का मारा जिससे वो जमीन पर गिर गए। बदमाश दौड़कर लाइट प्वाइंट के पास पहले से कार में इंतजार कर रहे अपने साथी के साथ फरार हो गया। भूपिंदर सिंह ने बताया कि पास में बीट बॉक्स भी था लेकिन उस समय वहां कोई पुलिस कर्मचारी मौजूज नहीं था।
विज्ञापन


जिसके बाद उन्होंने आस पास के लोगों की मदद से 100 पर फोन कर वारदात की सूचना दी। आईटी पार्क थाना  पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित का बयानों के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर  दी है। फिलहाल, आरोपियों का कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें