फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबालाः विधायक संतोष सारवान को जड़ा थप्पड़, तो लोगों ने युवक को जमकर पीटा, पुलिस को सौंपा

Tue, 13 Aug 2019 10:40 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुलाना(अंबाला)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
पंचायत भवन में जन समस्याएं सुन रहीं अंबाला के मुलाना से विधायक संतोष सारवान को अपनी समस्या लेकर पहुंचे एक युवक ने थप्पड़ जड़ दिया। जैसे ही गांव सरदेहड़ी के युवक तलविंद्र ने विधायक को थप्पड़ जड़ा वैसे ही सुरक्षा कर्मियों ने उसे धर दबोचा। इसी बीच पार्टी कार्यकर्ता और गुस्साए लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की।
विज्ञापन


बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। इसके बाद विधायक सीधे सीरसगढ़ के रेस्ट हाउस में चली गईं। घटना की सूचना मिलते ही एसपी अभिषेक जोरवाल सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। गांव सरदेहड़ी के सरपंच जल सिंह की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि युवक दिमागी रूप से परेशान है और उसका पिछले करीब सात साल से यमुनानगर के मनोचिकित्सक से इलाज चल रहा है। तलविंद्र के पिता महेंद्र सिंह सेना से रिटायर्ड फौजी हैं।
विज्ञापन


मुझे इस मामले में कुछ नहीं कहना। जो सरपंच ने शिकायत दी है। उसके आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
- संतोष सारवान, विधायक, मुलाना।

 
Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे हुई घटना

सुबह के करीब साढ़े 11 बजे गांव सरदेहड़ी में विधायक संतोष सारवान पंचायत भवन में समस्याएं सुन रही थीं। इसी बीच गांव का ही तलविंद्र अपनी शिकायत लेकर पहुंचा। आरोपित ने विधायक संतोष से कहा कि गांव में विकास कार्य हो ही नहीं रहे। गलियों का निर्माण कार्य नहीं हो रहा, निकासी के कोई बंदोबस्त नहीं हैं। कुछ होता तो है नहीं, यहां वैसे ही रोज की रोज समस्याएं सुनने आ जाते हैं। विधायक संतोष सारवान ने उसकी बातों को ज्यादा तवज्जो नहीं दी। इससे पहले की कोई कुछ सोच और समझ पाता आरोपित ने विधायक को थप्पड़ जड़ दिया।

मेरा कोई दोष नहीं है। काम तो होते ही नहीं। मैं तो काम के लिए गया था। मुझे पानी पिला दो और दवा दे दो, मेरे शरीर में दर्द हो रहा है।
- तलविंद्र, आरोपित।

मेरा बेटा दिमागी रूप से परेशान है। उसका हम यमुनानगर से इलाज भी करवा रहे हैं। करीब सात साल से उसका इलाज चल रहा है। वह अकसर ऐसी हरकतें कर देता है। हमारे पास उसके इलाज की पर्चियां भी हैं।
- महेंद्र सिंह, आरोपित युवक के पिता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें