फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः गर्लफ्रेंड से झगड़ा कर युवक ने खुद को मार ली गोली, बार-बार बदल रहा बयान

Sun, 13 Jan 2019 09:44 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
firing
विज्ञापन
गर्लफ्रेंड से झगड़ा किया और फिर एक युवक ने खुद को गोली मार ली। मामला पुलिस तक पहुंचा, लेकिन वह बार-बार बयान बदल रहा है। घटना पंजाब के मोहाली जिले की है। फेज-7 में उस समय सनसनी फैल गई जब एक बीएमडब्ल्यू कार में लड़की के साथ बैठा युवक पिस्तौल की गोली लगने से घायल हो गया। घायल को तुरंत फेज-आठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल युवक धूरी (संगरूर) का रहने वाला बताया जा रहा है। वह इस समय सन्नी एनक्लेव खरड़ में रह रहा था। साथ ही जिम सप्लीमेंट की सप्लाई करता था। मटौर थाने के एसएचओ दलजीत सिंह ने बताया कि फिलहाल युवक बयान देने की हालत में नहीं हैं। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


ऐसे चली थी गोली
पुलिस सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार की रात 12 बजे के करीब युवक अपनी बीएमडब्ल्यू कार में किसी लड़की के साथ बैठा हुआ था। सूत्रों के मुताबिक वह कार में बैठा शराब पी रहा था और लड़की को अपने साथ जाने के लिए कह रहा था। लड़की के मना करने पर उसने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। गोली उसकी जांघ में लगी, जिस कारण वह खून से बुरी तरह लथपथ हो गया था।

लड़की ने इस बारे में दोस्तों को फोन पर दी सूचना
लड़की ने उसके दोस्तों को फोन पर उसके घायल होने की सूचना दी। उसके दोस्तों ने मौके पर पहुंचकर फेज-8 स्थित प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया। अस्पताल की ओर से मटौर पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन


युवक बदल रहा है बयान
पता चला है कि घायल युवक के बयान लेने के लिए पुलिस गई थी। इस दौरान युवक के बयान तो नहीं हो पाए। सूत्रों की मानें तो घायल युवक वारदात की कहानी को बार बार बदल रहा है। पुलिस का कहना है कि अब आरोपी के ठीक होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें