फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीट-पीट कर युवक की हत्या की, पुलिस ने दर्ज किया हादसे का केस

Wed, 25 May 2016 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
विज्ञापन
पीट पीट कर मारे गए युवक के परिजन विरोध प्रदर्शन करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीट पीट कर युवक की हत्या की गई और पुलिस ने हादसे का केस दर्ज किया। इससे मृतक के परिजनों में रोष फैल गया। आईटी पार्क पुलिस ने परिजनों के हंगामे के बाद मंगलवार को हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि सोमवार को इस मामले में पुलिस ने एक्सीडेंट का मामला दर्ज किया था।घटना रविवार रात साढ़े 10 बजे की है। बीड़ी मांगने के झगड़े में इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले विक्रम को अरुण उर्फ आड़ू ने पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। विक्रम की मंगलवार सुबह पीजीआई में मौत हो गई।
विज्ञापन


इस मामले में आईओ टिक्का सिंह ने सोमवार को विक्रम के दुकान मालिक बसंत की शिकायत पर एक्सीडेंट का मामला दर्ज किया था, जबकि मामला लड़ाई झगड़े का था। इसके बाद मंगलवार सुबह 4 बजे विक्रम की पीजीआई में मौत हो गई। इसके बाद विक्रम के परिजनों, मां उषा, पिता सोमनाथ, पत्नी पूजा कॉलोनीवासियों के साथ आईटी पार्क थाना पहुंचे और पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया । इसके बाद पुलिस ने बसंत के भाई धर्मेंद्र की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर इंदिरा कॉलोनी निवासी युवक अरुण उर्फ आडू को गिरफ्तार कर लिया।  

यह है मामला  
घटना रविवार रात को इंदिरा कॉलोनी में हुई। बलदेव मीट शॉप में काम करने वाला विक्रम (28) रात को साढे़ 10 बजे दुकान बंद करके घर जा रहा था। इस दौरान स्कूल के पास बीड़ी पीने लगा। इसी दौरान आड़ूू  वहां आया और बीड़ी मांगने लगा। विक्रम ने मना किया तो दोनों की बहस हो गई। इस पर आड़ू ने विक्रम को पीटना शुरू कर दिया। धर्मेंद्र ने बताया कि जब उसने युवक को रोका तो उसने उसके साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन


धर्मेंद्र ने बताया कि भाग कर अपने भाई हरेंद्र हीरा को घर से लेकर आया तो किसी ने पुलिस कंट्रोल में विक्रम के बेहोश हो जाने की सूचना दी। जिसके चलते पीसीआर पुलिस मौके पर पहुंची और बेहोश विक्रम में को उठाकर अस्पताल ले जाने के लिए जिप्सी में डाल रही थी। उनके जाने के बाद वह    विक्रम के परिवार वालों को लेकर पहले मनीमाजरा अस्पताल फिर रात को सेक्टर -16 अस्पताल में पहुंची। जबकि 16 के विक्रम में पीजीआई रेफर कर दिया गया था।

पीजीआई में मंगलवार सुबह 4 बजे विक्रम में बेहोश की हालात में मौत हो गई। विक्रम और उसके माता पिता वेस्ट बंगाल के रहने वाले है। जबकि उसकी पत्नी पूजा असम की रहने वाली है। बुधवार को इन जगह से रिस्तेदारों के आने के बाद ही विक्रम का संस्कार किया जायेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें