लुधियाना में गर्भवती लड़की के साथ किया रेप
एक युवक ने अपनी गर्भवती प्रेमिका के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। उसकी दरिंदगी की कहानी जानकर आप शर्मसार हो जाएंगे। घटना पंजाब के लुधियाना की है। युवक शादी का झांसा देकर लड़की को भगा ले गया। गर्भवती होने पर रोज 10-10 ड्रग्स के इंजेक्शन लगाकर उसके साथ रेप करता रहा।
इतना ही नहीं पैसे कमाने के लिए दोस्तों भी से रेप करवाता रहा। नशे का इंजेक्शन लगाने का विरोध करने पर युवक उसे जान से मारने की धमकी दे मारपीट भी करता था। पिटाई से बेहोश हुई युवती को छोड़कर वह फरार हो गया। होश में आने पर युवती ने अपनी मां को फोन कर सारी जानकारी दी तो उन्होंने पीड़िता को हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
इसके बाद पुलिस को सूचित किया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता की मां ने पुलिस कमिश्नर जेएस औलख से शिकायत की। पुलिस कमिश्नर ने एसीपी हेडक्वार्टर रविंदर कौर भट्टी को मामले की जांच सौंप दी। फिलहाल 10 दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।