फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेआम गोलियों से भून डाला 25 साल का नौजवान, दो गुटों में रजिंश बनी वजह

Thu, 16 Feb 2017 07:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
विज्ञापन
Firing
विज्ञापन
पांच युवकों ने 25 साल के नौजवान को बीच सड़क गोलियों से छलनी कर दिया। इसके पीछे की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। घटना पंजाब के संगरूर की है। वीरवार को कस्बा लौंगोवाल में मोटरसाइकिल सवार पांच लोगों ने एक नौजवान पर गोलियां बरसाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


मुख्य बाजार में कुआं चौक के पास सुबह करीब साढे दस बजे हुई इस घटना में मारे गए युवक की पहचान पच्चीस वर्षीय हरदेव सिंह उर्फ हैप्पी के रूप में की गई है। मृतक पत्ती रंधावा का रहने वाला है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक और आरोपियों में पिछले काफी समय से तकरार चल रही थी।

इस संबंध में दोनों पक्षों खिलाफ केस दर्ज है। मृतक और आरोपी कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आए थे। एक गुट ने इस वारदात को अंजाम दे दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही एसपी (डी) एसएस मल्ली, डीएसपी (डी) संगरूर बुलंद सिंह के अलावा डीएसपी सुनाम जशनदीप सिंह, थाना लौंगोवाल के एसएचओ सिकंदर सिंह चीमा पुलिस पार्टी समेत पहुंच गए और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सिकंदर सिंह ने कहा कि मृतक नौजवान के पिता सज्जन सिंह के बयानों के आधार पर कथित आरोपी दलविंदर सिंह बबली, अमनदीप सिंह अमना, वरिंदर सिंह, सराज खान और गुरप्रीत सिंह निवासी लोहाखेड़ा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस का दावा था कि राज्यभर में असलहा धारकों से असलहा जमा करवाए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें