फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में ऑटो में मृत मिला नौजवान, हत्या की आशंका

Sun, 10 Jul 2016 04:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
पंजाब के लुधियाना में ऑटो में मिला युवक का शव
विज्ञापन
पंजाब के लुधियाना में सड़क पर खड़े लावारिस ऑटो से एक युवक का शव बरामद हुआ है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं पुलिस मौत का कारण, ड्रग की ओवरडोज को मान रही है। मृतक युवक की पहचान ऑटो ड्राइवर मनदीप सिंह के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच में दोनों हाथों को बांधे जाने के निशान मिले हैं, वहीं एक हाथ की चमड़ी जली हुई है।
विज्ञापन


थाना लाडोवाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा। वहीं, मृतक के परिजन हत्या किए जाने की बात कह रहे हैं। पुलिस को जानकारी देते हुए मृतक के भाई सुखविंदर ने बताया कि देर रात मनदीप का फोन आया कि वह कहीं सामाने छोड़ने जा रहा है और लेट हो जाएगा। उसका एक दोसत साथ में है। कई घंटे हो गए, लेकिन वह घर नहीं लौटा।

सुखविंदर ने बताया कि वे सभी रात भर उसका फोन ट्राइ करते रहे। सवेरे वह मनदीप के दोस्त के घर पहुंचे तो वह उन्हें देखकर घबरा गया और दीवार फांदकर फरार हो गया। उसके बाद भी वे सारा दिन मनदीप को ढूंढते रहे। शुक्रवार शाम को फोन मिलाया तो पुलिस ने उठाया कि मनदीप का शव मिलने की खबर मिली। अब पुलिस फरार हुए दोस्त की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें