फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात बड़ी वारदात से दहला चंडीगढ़, पांच गोली मारकर बाउंसर की हत्या

Tue, 17 Mar 2020 02:25 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर की सुरजीत बाउंसर की हत्या।
  • मोहाली से सियाज कार से लौट रहा था घर, सिर में दो और छाती के पास लगी तीन गोलियां। 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो और घटनास्थल पर मौजूद पुलिस।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के सेक्टर-38 वेस्ट स्थित स्मॉल चौक के पास सोमवार रात दो बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर सुरजीत बाउंसर की हत्या कर दी। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब सुरजीत अपनी सियाज कार से घर लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान हाल में उसे पीजीआई पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सुरजीत को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, सुरजीत के सिर में दो जबकि छाती के पास तीन गोलियां लगी हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने आए बाइक सवार दो बदमाशों के साथ एक अन्य बाइक पर कुछ और भी बदमाश थे। वारदात सोमवार रात करीब 11.30 बजे की है। सेक्टर-38 वेस्ट निवासी सुरजीत बाउंसर सोमवार रात अपनी सियाज कार से मोहाली से वापस घर लौट रहा था। कार को खुद सुरजीत ही चला रहा था और अकेला था। जब वह सेक्टर 38 वेस्ट के स्मॉल चौक के पास पहुंचा तो काले रंग की बाइक पर सवार दो युवकों में से एक ने सुरजीत पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे वह लहूलुहान हो गया। 

वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार आरोपी वहां से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। सूचना पर मलोया थाना प्रभारी पलक गोयल, सेक्टर-39 थाना प्रभारी भीम सेन, सेक्टर-34 थाना प्रभारी बलदेव कुमार समेत अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और सुरजीत को पीजीआई पहुंचाकर वारदात की जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच खोखे बरामद

वारदात के बाद मौके पर मोबाइल फोरेंसिक टीम पहुंची, जिसके बाद वारदातस्थल की वीडियोग्राफी करवाई गई। इस दौरान फोरेंसिक टीम ने मौके पर सबूत इकट्ठा किए। टीम ने सियाज कार को खंगालने पर दो खोखे अगली सीट के पास और तीन खोखे कार के पास बरामद हुए हैं। बताया गया कि गोलियां .32 बोर की पिस्टल से चलाई गईं। साथ ही मौके से फिंगर प्रिंट जब्त कर गहनता से जांच में जुट गई। 

सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश  
चौक और वारदातस्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार दो बदमाश कैद हो गए हैं। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि बाइक सवार एक आरोपी हेलमेट पहने हुए था जबकि दूसरा बिना हेलमेट के सवार था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सेक्टर-38 की ओर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान में जुट गई है। 

फाइनेंस का काम करता था सुरजीत 
सुरजीत बाउंसर पहले डिस्कोथेक और वीआईपी लोगों को बाउंसर उपलब्ध करवाता था। इसके बाद वह आए दिन विवादों में रहने लगा। सुरजीत ने एक साल पहले बाउंसर उपलब्ध कराने का काम छोड़ दिया था। सुरजीत के दोस्त ने बताया कि सुरजीत मोहाली में अब फाइनेंस का काम करता था। सुरजीत शादीशुदा था और उसके एक 12 वर्षीय बेटा है। परिवार सेक्टर-38 वेस्ट में रहता है। 

पुरानी रजिंश के चलते हुई हत्या
मई 2017 में सकेतड़ी मंदिर के पास बाउंसर अमित शर्मा उर्फ  मीत की दो नकाबपोश युवकों ने गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। हत्या की वजह दो गुटों के बीच रंजिश थी। मामले में पुलिस ने सोनू शाह, गगन और सुरजीत के खिलाफ  मामला दर्ज किया था। जांच में चंडीगढ़ के सेक्टर-26 और मोहाली में कुछ समय पहले बाउंसरों के दो गुटों में वर्चस्व को लेकर हुई फायरिंग में एक गुट सोनू शाह और दूसरा गुट अमित शर्मा उर्फ मीत का था। इस केस में पुलिस ने कई बार सुरजीत से पूछताछ भी की थी। इसके बाद से ही दोनों गुटों में तनातनी चल रही थी। पुलिस को आशंका है कि पुरानी रंजिश के चलते सुरजीत की हत्या हुई है।

बाइक का नंबर राजस्थान का
सूत्रों के अनुसार, पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों के  बाइक का नंबर राजस्थान का था। पुलिस ने वारदात के बाद एरिया सील कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें