फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali Murder: खरड़ में बाउंसर की हत्या, आरोपियों ने रोककर नजदीक से सिर में मारी गोलियां

Tue, 07 May 2024 04:43 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़

सार

मंगलवार दोपहर लगभग 12:30 बजे मनीष एक जिम से घर लौट रहा था। गांव चांदो गोविंदगढ़ के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने मनीष को रोका और बिल्कुल नजदीक से उसके सिर में गोलियां मार दी।
विज्ञापन
खरड़ में बाउंसर की हत्या - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरड़ में एक बाउंसर की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। 26 वर्षीय मनीष कुमार उर्फ मनी खरड़ के निकट गांव टीयूर का रहने वाला था। वह खेती-बाड़ी के अतिरिक्त बाउंसर का काम भी करता था। मंगलवार दोपहर लगभग 12:30 बजे वह एक जिम से घर लौट रहा था। गांव चांदो गोविंदगढ़ के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने मनीष को रोका और बिल्कुल नजदीक से उसके सिर में गोलियां मार दी। गोलियां लगते ही मनीष गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर खरड़ सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें