फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डयूटी पर बैठे बुकिंग क्लर्क को कार डीलर ने पीटा

Wed, 13 Nov 2013 10:17 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के बुकिंग सेंटर में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। बुकिंग क्लर्क को कार डीलर और उसके साथ आए जानकारों ने पीट दिया।
विज्ञापन


क्लर्क नवल किशोर ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसका कैश लूटने का प्रयास किया। वहीं, आरोपी पक्ष ने भी क्लर्क पर मारपीट करने का आरोप लगाया।

हंगामे की सूचना पर सेक्टर-17 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्लर्क का सेक्टर-16 के अस्पताल में मेडिकल कराया। क्लर्क की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार डीलर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

शिकायतकर्ता नवल किशोर का कहना है कि शाम करीब 4 बजे 5 आरोपी उसके पास आए और बहस करने लगे। किशोर ने बताया कि जब वह अपनी सीट से उठकर कमरे से बाहर आए तो पहले हमलावरों ने काउंटर का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद उसे जमीन पर गिरा दिया और बुरी तरह से पीटने लगे। शेार मचाने पर अन्य कर्मचारियों ने नवल को छुड़वाया और पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे पक्ष के कार डीलर रंजीव ठाकुर का कहना है कि उसके कर्मचारी से दिवाली के नाम पर नवन किशोर ने पांच सौ रुपये लिए थे। आरोप है जब कर्मचारी बात करने के लिए नगर निगम गया तो क्लर्क नवल किशोर उसके साथ बहस करने लगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि क्लर्क ने पहले उसके साथ मारपीट की। मालूम हो कि क्लर्क नवल किशोर ही सेक्टर-7 के कार बाजार लगाने के लिए डीलरों की जगह बुकिंग करता है।

आरएलए कार्यालय में भी हुई हाथापाई
सेक्टर-17 के आरएलए कार्यालय में भी दो लोग लाइन पर लड़ पड़े। दोनाें लोग लाइन पर खड़े होकर अपने नंबर का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान वह अपने नंबर के लिए आपस में लड़ पड़े। आरएलए के सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को हटाया।
विज्ञापन


क्लर्क की शिकायत पर मारपीट के आरोपी कार डीलर रंजीव ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। कार डीलर द्वारा लगाए गए आरोप की जांच कर रही है।
अशीष कपूर, डीएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें