फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवरेज में बम मिलने से हड़कंप, जांच टीम पहुंची

Thu, 31 Mar 2016 06:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
लुधियाना में मिले बम की जांच करती टीम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर में वीरवार सुबह सीवरेज की सफाई करते समय सफाई कर्मचारियों को बम और एक मोबाइल फोन मिला। बम मिलते ही सभी कर्मचारी सीवरेज से बाहर आए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना डिवीजन छह की पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया। चेकिंग के दौरान पता चला कि बम जिंदा है। जिला पुलिस ने इसकी जानकारी सेना के अधिकारियों को दी। जिसके बाद सेना की एक टीम बम को चेक करने के लिए पहुंची।

इसके बाद पुलिस ने बम को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस अधिकारियों ने अभी मोबाइल फोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस यह मान कर चल रही है कि जिंदा बम स्क्रैप के साथ आया था और किसी ट्रक चालक ने उसे डर के मारे सीवरेज में फेंक दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब दस बजे सफाई कर्मचारी टोनी गहलोत, रमेश कुमार, ओम वीर, निक्का और कृष्ण कुमार सफाई कर रहे थे। रमेश सीवरेज के अंदर सफाई कर रहा था। इसी दौरान उसने बम देखा। उसने बम बाहर निकाला और सब को बताया। इसके बाद सफाई कर्मचारियों ने इसकी जानकारी निगम अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही जेई बलजिंदर सिंह और थाना डिवीजन छह की पुलिस मौके पर पहुंची।

इसके बाद बम निरोधक दस्ते के बचितर सिंह भी अपनी टीम के साथ पहुंचे और उन्होंने बम की जांच की। जांच के बाद उन्होंने बताया कि बम जिंदा है और किसी टैंक का है। एएसआई बचितर सिंह ने कहा कि हो सकता है कि सेना की प्रैक्टिस के दौरान यह बम मिस कर गया हो और उसके बाद उन्होंने इसे इस्तेमाल नहीं किया हो।

हो सकता है कि बम किसी ट्रक में स्क्रैप के साथ आया हो तो ट्रक ड्राइवर ने उसे सीवरेज में फेंक दिया होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस के उच्चाधिकारियों के साथ-साथ इसकी जानकारी सेना के अधिकारियों को भी दे दी गई है। सेना की टीम बम की जांच करेगी और वही पूरी तरह से स्पष्ट करेगी कि बम चल चुका है या जिंदा है।

थाना डिवीजन छह के एसएचओ इंस्पेक्टर संदीप वढेरा ने कहा कि सेना के अधिकारी इस बम की जांच करेंगे। पुलिस भी अपने तौर पर जांच कर रही है कि बम सीवरेज में कैसे आया।

करीब डेढ़ महीना पहले सीवरेज में नहीं था कुछ
सफाई कर्मचारी टोनी गहलोत ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में रुटीन में एक से डेढ़ महीने बाद सीवरेज की सफाई होती है। वीरवार को भी सब लोग सीवरेज की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान सीवरेज में बम मिला। सीवरेज में जिसने भी बम फेंका है उसने इसी डेढ़ महीने के दौरान ही बम फेंका है। उन्होंने कहा कि सीवरेज में एक मोबाइल फोन भी मिला था जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें