फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों हुई नारनौल में हिंसा? खौफनाक सच

Mon, 23 Mar 2015 06:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोद बलाहा (नारनौल)
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के 2 गांवों में खूनी भिड़ंत में एक दूसरे पर जमकर चले पत्थर और कुल्हाड़ी। दरअसल कुछ युवकों की आपसी रंजिश ने विवाद का रूप धर लिया और यह खूनी भिड़ंत में बदल गया।
विज्ञापन


नारनौल के गोद बलाहा गांव गोद और बलाहा कलां में चली आ रही रंजिश के चलते शनिवार रात कुछ युवकों में मारपीट हो गई, जिसमें रविकांत नामक युवक की तीन उंगलियां कट गई। इस मारपीट ने रविवार को हिंसा का रूप धारण कर लिया। दोनों गांव के काफी लोग आमने- सामने हो गए।

उनमें जमकर पथराव, लाठी और कुल्हाड़ी चली। इतना ही नहीं, उपद्रवियों ने कुछ दुकानों में तोड़फोड़ करते हुए चार बाइकों को आग के हवाले कर दिया। गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन


भीड़ को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े। बवाल में विधानसभा का चुनाव लड़ चुके जिला पार्षद सहित पांच लोग घायल हो गए। हिंसा की सूचना पर एसपी ने मय फोर्स के घटना स्थल का दौरा किया। तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

कुछ दिन पहले दोनों गांवों के कुछ युवकों के बीच कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद शनिवार शाम को करीब आठ बजे दोनों गांव के युवकों की बस स्टैंड पर झड़प हो गई। उस दौरान दोनों गांवों के युवकों में जमकर लाठी, डंडे और पत्थर चले थे। बाद में मौके पर पहुंचे गहली पुलिस प्रभारी हवा सिंह ने दोनों गांव के युवकों को शांत कर वहां से भगा दिया। लेकिन यह मामला ठंडा नहीं हुआ।

युवकों ने जिला पार्षद के ‌सिर पर कुल्हाड़ी मार दी

शनिवार रात करीब 11 बजे गांव गोद निवासी डा. रविकांत पुत्र बाबूलाल जैसे ही स्टैंड पर बस से उतरा तो कुछ अज्ञात ग्रामीणों ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे रविकांत की 3 उंगलियां कट गई।

परिजन उसे इलाज के लिए सिंघाना ले गए। वहीं थोड़ी देर बाद रात को ही कुछ अन्य लोगों के साथ भी मारपीट हुई। घटना को बढ़ता देख दोनों गांवों की अलग-अलग पंचायत रविवार को हुई।

इसके बाद गांव गोद और बलाहा कलां के लोग बस स्टैंड पर पहुंच गए। वहां पर उनमें पंचायती स्तर पर राजीनामे की बात चल रही थी, मगर वहां फिर से दोनों गांवों के ग्रामीणों में झड़प हो गई। इस दौरान वहां पर कुल्हाड़ी, लाठी व पत्थरों से एक दूसरे पर लोगों ने वार किया। इससे नांगल चौधरी विधानसभा से इस बार निर्दलीय प्रत्याशी रहे और जिला पार्षद विनोद यादव भील को कुछ युवकों ने कुल्हाड़ी सिर पर मार दी।

वहीं नारनौल से टाटा- 407 लेकर गांव पहुंचे गोद निवासी 35 वर्षीय राजपाल पुत्र भूप सिंह, परचून के दुकानदार बलाहा कलां निवासी 27 वर्षीय राजकुमार पुत्र देशराज और बलाहा कलां निवासी 28 वर्षीय महेश कुमार पुत्र सतबीर गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से राजपाल को छोड़कर अन्य को रेफर कर दिया गया।

इस बीच एडीसी आरएस वर्मा, एसपी बलवान सिंह राणा, डीएसपी हैड क्वार्टर राजेश कुमार, बीडीपीओ धर्मवीर यादव व एसएचओ बलजीत सिंह भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

दोनों गांवों के ग्रामीण भयभीत

वहीं इस घटनाक्रम के बाद दोनों गांवों के ग्रामीण भयभीत हैं। कुछ ग्रामीणों ने अपना नाम न बताकर कहा कि दोनों गांवों के कुछ उपद्रवी युवक इस घटना को अंजाम दे रहे हैं। जिसके कारण ग्रामीण परेशान हैं। दुकानदारों को भी काफी नुकसान हुआ है तथा आम आदमी घर से बाहर नहीं निकल पा रहा है।

दोनों गांवों के बीच काफी पुरानी दुश्मनी है। गांव के युवकों में मूछों की यह लड़ाई कई बार हो जाती है। अकसर छोटी सी बात पर ही ग्रामीण एक दूसरे को पीट देते हैं। कई बार छोटी-मोटी घटनाएं दोनों गांवों के बीच हो चुकी हैं।

बलवान सिंह राणा, एसपी, नारनौल अभी दोनों गांवों में शांति का माहौल है। वहीं हालत वहां सामान्य बने हैं। इस मामले में उपद्रवियों को पकड़ने का काम किया जा रहा है। ग्रामीणों से भी बातचीत कर समस्या का हल निकाला जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें