पंजाब के राजपुरा स्थित मिर्च मंडी में देर रात एक बड़े धमाके की खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात आतिशबाजी के ट्रक में हुए धमाके से सामान लोड कर रहे व्यक्ति की मौत हो गई। धमाका इतना तेज था कि व्यक्ति के शव के चीथड़े 200 मीटर दूर एक घर के शैड पर जा गिरे।
इस धमाके में आधा दर्न के करीब लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर एबुलेंस व पुलिस की टीमें पहुंच चुकी है और जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब साढे 9 बजे शहर के बीचों बीच बनी मिर्च मंडी में आतिशबाजी का सामान एक ट्रक में लोड किया जा रहा था कि ट्रक में एक जबरदस्त धमाका हुआ जिसकी गूंज करीब 10 किलोमीटर तक सुनाई दी।
धमाके की आवाज सुनते ही पूरे शहर में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी मच गई। लोगों को जब पता चला कि मिर्च मंडी में धमाका हुआ है तो वहां पर हजारों लोगों भीड़ एकत्र हो गई और पुलिस बल के जवानों को जांच करने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।