फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'6 लाख दे दो, नहीं तो रेप केस में फंसा दूंगी'

Tue, 06 Jan 2015 05:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने युवक को रेप केस में फंसाने की धमकी दी और ब्लैकमेल कर बचाने के नाम पर उससे 6 लाख रुपये की मांग की। रेप का केस दर्ज कराने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने महिला सहित चार लोग पकड़े हैं।
विज्ञापन


गांव रंदोली वासी शिवकुमार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने टीम गठित की और सोमवार को आईटीआई चौक के समीप एक दुकान में डेढ़ लाख रुपये की रकम सहित रंगे हाथों पकड़ लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि रविवार को शिवकुमार ने शिकायत दी थी कि चिड़ाव मोड़ वासी महिला उस पर बेवजह ही रेप का केस दर्ज कराने की धमकी दे रही है। केस से बचाने के लिए छह लाख रुपये मांग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेप के झूठे केसे में फंसाने के कई मामले

पुलिस की योजना के अनुसार महिला से सौदा डेढ़ लाख रुपये में तय किया गया। शिवकुमार को रकम लेकर आईटीआई चौक पर बुलाया। महिला के साथ तीन अन्य लोग भी आए हुए थे।

शिवकुमार ने पूरे प्लान के तहत काम किया और रकम देते ही टीम को इशारा किया। पुलिस ने चारों को मौके से पकड़ लिया और डेढ़ लाख रुपये की रकम बरामद कर ली। महिला को सोमवार शाम को ही मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर जेल भेज दिया है और तीनों आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

शहर में इस तरह रेप के झूठे केसे में फंसाने के कई मामले सामने आ चुके हैं। पहले भी सोनीपत के प्रॉपर्टी डीलर से दो लाख रुपये की रकम सहित दो महिला पकड़ी जा चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें