फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट की पार्किंग में कुत्ते ने एडवोकेट को काटा

Thu, 29 May 2014 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी में लावारिस कुत्तों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सेक्टरों, गांवों, पार्कों के बाद डॉग बाइट के केस अब हाईकोर्ट परिसर से आ रहे हैं। वीरवार को एडवोकेट संजीव कुमार को हाईकोर्ट की पार्किंग में एक कुत्ते ने काट लिया। इससे उनके पैर में जख्म हो गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जब वे पार्किंग के पास जा रहे थे, तभी कार के नीचे बैठा एक कुत्ता उनकी ओर लपका। जब तक वे कुछ समझते, तब तक वह उन्हें काटकर भाग निकला।

आनन फानन वे सेक्टर-19 स्थित एंटी रैबीज क्लीनिक पहुंचे। क्लीनिक में डाक्टरों ने उनका इलाज किया और उन्हें इंजेक्शन लगाए। उन्होंने कहा कि लावारिस कुत्तों पर लगाम लगाने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम को जल्दी प्रयास करने चाहिए, ताकि शहरवासियों को इससे छुटकारा मिल सके।

सेक्टर-19 में नहीं मिले डॉक्टर
सेक्टर-41 निवासी रविंदर कुमार रावत ने बताया कि वह दोस्त को छोड़ने के लिए सेक्टर-24 गए हुए थे। जब वे वहां से वापस आने लगे तो एक कुत्ते ने उन पर झपटा मारा और पैर पर काट दिया।
विज्ञापन


इलाज के लिए वे सेक्टर-19 पहुंचे। उनका कहना है कि जब वे वहां पहुंचे तो वहां पर इलाज के लिए कोई नहीं था। पता चला कि डॉक्टर मीटिंग में गए हैं। बाद में उन्हें सेक्टर-16 में टीका लगवाना पड़ा।

वीरवार को 14 नए केस
सेक्टर-19 की एंटी रैबीज क्लीनिक में वीरवार को 14 नए केस सामने आए। नौ दिन में अब तक 115 नए केस दर्ज हो चुके हैं। वीरवार को नए 14 केस थे, जबकि पुराने 38 केस आए थे।

लाख कोशिश के बावजूद रोजाना नए केस सामने आ रहे हैं। इससे शहरवासियों में काफी दहशत है। कुत्तों के डर से लोगों ने ऐसे रास्ते से निकलना तक बंद कर दिया है, जहां डॉग्स हों।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें